back to top

कुम्भ मेले में 2500 प्रवासी भारतीयों के आने की संभावना

प्रयागराज। वाराणसी में प्रवासी भारतीय दिवस समाप्त होने के बाद 24 जनवरी को करीब 2500 प्रवासी भारतीयों के यहां कुम्भ मेले में आने की संभावना है। प्रवासी भारतीय यहां अक्षयवट और सरस्वती कूप के दर्शन भी करेंगे। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्घार्थ नाथ सिंह ने मेला क्षेत्र स्थित मीडिया सेंटर में शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वी के सिंह ने यहां उन क्षेत्रों का निरीक्षण किया जहां प्रवासी भारतीय जाएंगे।

4,000-4,500 प्रवासी भारतीयों ने अपना पंजीकरण कराया

उन्होंने कहा, 4,000-4,500 प्रवासी भारतीयों ने अपना पंजीकरण कराया है और हम मोटे तौर पर 2500 प्रवासी भारतीयों के कुम्भ मेले में आने की उम्मीद कर रहे हैं। वे विशेष बसों से यहां आएंगे और सीधे टेंट सिटी जाएंगे जहां रिफ्रेशमेंट के बाद वे बोट के जरिए संगम पहुंचेंगे। मंत्री ने बताया कि जो प्रवासी भारतीय संगम में स्नान करना चाहेंगे, उसकी भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगम में स्नान और पूजा करने के बाद वे अक्षयवट, सरस्वती कूप और लेटे हुए हनुमान जी का दर्शन करने जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रवासी भारतीयों को सेक्टर 19 में कला ग्राम, संस्कृति ग्राम और वेंडिंग जोन दिखाया जाएगा एवं रात्रि में वे विशेष ट्रेनों से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

RELATED ARTICLES

एक्टिंग में दमदार किरदारों से वापसी करना चाहती हूं : सिंपल कौल

लखनऊ। टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सिंपल कौल ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं, लेकिन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की...

कुशीनगर में बोले योगी- पहली बार अन्न ग्रहण करने वाला बच्चा भी अपना भविष्य सुरक्षित होने को लेकर आश्वस्त

कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कुशीनगर में पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान और पिछले नौ वर्षों में हुए विकास कार्य की तुलना...

घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पति की हत्या में महिला को उम्रकैद की सजा

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले की अदालत ने एक महिला को घरेलू झगड़े के बाद पति की हत्या के मामले में दोषी करार देते...

सावन की शिवरात्रि 11 को, शहर के शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन बहुत ही पावन माह माना जाता है. इस साल सावन माह की शुरूआत 30 जुलाई से होगी और इसका...

तेरे सब संकट कट जाएं पूजा गोवर्धन की करले : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

रिश्तों की संवेदनाओं को मंच पर जीवंत कर गया रचनादृश्य

लखनऊ। भारतीयम् एवं शिवांजना एंटरटेनमेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 11 जुलाई को गोमतीनगर स्थित अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में दो अत्यंत मार्मिक नाट्य...

एक्टिंग में दमदार किरदारों से वापसी करना चाहती हूं : सिंपल कौल

लखनऊ। टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सिंपल कौल ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं, लेकिन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की...

सावन में 53 साल बाद बनेगा ये महासंयोग

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही शुभ माना जाता है, जिसमें महादेव और माता पार्वती की पूजा बड़े ही दिव्य तरीके...

आलिया भट्ट -शरवरी की ‘ऐल्फा’ देख निराश हुए दर्शक

लखनऊ। स्पाई यूनिवर्स के सामने धुरंधर सीरीज ने इतनी बड़ी लाइन खींच दी थी कि उसके समाने उतनी ही बड़ी लाइन खींचना ऐल्फा के...