back to top

वाराणसी को हर हाल में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति :एके शर्मा

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शनिवार को वाराणसी में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के कार्यों की समीक्षा की और डिस्कॉम के अधिकारियों से योजनाओं व कार्यक्रमों की प्रगति जानी। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने और उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्युत व्यवधानों को दूर करने के लिए कार्य योजना बनाने तथा वाराणसी को हर हाल में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति मिले इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण मंदिरों और पौराणिक स्थानों में भी निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाए, जिससे यहां आने वालों को कोई समस्या न हो।

ऊर्जा मंत्री ने बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए विद्युत व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। इसके लिए जर्जर तार व पोल को बदलने, ट्रांसफार्मर के लोड एवं गुणवत्ता की जांच करने को भी कहा। ट्रांसफार्मर विद्युत व्यवस्था के वाहक हैं, इनके रखरखाव पर विशेष ध्यान दे। आने वाले समय में उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, सभी तैयारियां अभी से पूरी कर ली जाए। उन्होंने विद्युत चोरी रोकने पर भी बल दिया और कहा कि इसके लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए। बरसात में ट्रांसफार्मर, पोल एव झूलते तारों में अक्सर करंट उतरने से लोगों की जान को खतरा बन जाता है। इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जाए और करंट उतरने के कारणों की भी जांच की जाए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को समय पर सही बिल दिया जाए तथा बड़े बकायेदारों से वसूली के लिए उनसे संपर्क करने तथा जरूरत पड़ने पर देर रात में भी उन्हें फोन किया जाय। कहा कि राजस्व वसूली बढ़ाई जाए, विद्युत आपूर्ति के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयास किया जाए। लाइन लास को कम करें और अनावश्यक बिजली कटौती से बचें। अनुरक्षण कार्यों के लिए कटौती का एक निर्धारित शेड्यूल बनाएं। लाइन ठीक करने के लिए लिए गए शटडाउन की पूर्ण जिम्मेदारी तय की जाए, जिससे कि कोई भी कार्मिक विद्युत दुर्घटना का शिकार न हो। ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों के फोन कॉल को अवश्य रिसीव करें और उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण कराएं तथा उनके सुझाव पर अमल भी करें। जांच के नाम पर उपभोक्ताओ के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने विभागीय योजनाओं के कार्यों में तेजी लाने को कहा, जिससे कि शीघ्र ही उपभोक्ताओं को इनका लाभ मिल सके। कहा कि बिजली व्यक्ति के प्रगति एवं विकास का मुख्य स्रोत बन चुकी है, अब बिजली के बगैर किसी को भी एक पल रहना मुश्किल हो रहा है, सब कुछ बिजली पर निर्भर हो गया है। इसलिए विद्युत आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में प्रबंध निदेशक शंभू कुमार, निदेशक (वित्त) एसके जाडिया, निदेशक (वाणिज्य, कार्मिक एवं प्रशासन) राजेंद्र प्रसाद, मुख्य अभियंता अनूप कुमार वर्मा व नरेश कुमार, अधीक्षण अभियंता अनिल वर्मा, जेएस पांडेय, विजय राज सिंह आदि अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

कानपुर। ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नत्था पुरवा इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रेनिंग के दौरान चार सीटर विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त...

वाराणसी में जलभराव की समस्या के तत्काल समाधान के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई के निर्देश : मंत्री श्री एके शर्मा

लखनऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा ने वाराणसी भ्रमण के दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर...

रक्षाबंधन: 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं और एक सहयात्री को नहीं देना होगा किराया

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उपहार, नगरीय बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा बहनों की सुविधा और सम्मान के लिए...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...