back to top

उप्र में कोरोना वायरस के अभी भी संक्रमित मामले 1612 हुए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस के अभी संक्रमित मरीजों की संख्या 1612 हो गई। प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, प्रदेश में एक्टिव केसेज (अभी संक्रमित मरीजों) की कुल संख्या 1612 है। कुल 400 लोग पूर्णतया उपचारित होकर घर जा चुके हैं जबकि 31 लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हुई है।

प्रसाद ने बताया कि संक्रमण के कुल 2043 मामले प्रदेश के 60 जिलों से अब तक सामने आए हैं। इस समय सात जिले ऐसे हैं, जहां कोई संक्रमण का मामला नहीं है। उन्होंने बताया कि कल कुल 4384 नमूने की जांच की गई और 2900 नमूने लैब भेजे गए। प्रसाद ने कहा कि संक्रमण का सबसे बडा स्रोत मेडिकल इन्फेक्शन निकलकर आ रहा है। अस्पतालों में डाक्टर और नर्स संक्रमित हो रहे हैं और उनसे अन्य लोगों में संक्रमण जा रहा है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके प्रति अत्यंत सजग हैं और इसे लेकर चिन्ता भी व्यक्त की है। कई जनपदों से स्वास्थ्य कर्मियों के संक्रमित होने के प्रकरण सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में समितियों का गठन कर लिया गया है, जिनमें डाक्टर, आईएमए, डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ के प्रतिनिधि, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी और क्वालिटी कंसल्टेंट शामिल हैं।

प्रसाद ने बताया कि सभी समितियों से कहा गया है कि मंडलीय मुख्यालयों के जनपद कम से कम दस अस्पतालों और अन्य जिलों के कम से कम पांच अस्पतालों की सूची बनाकर उनके एक एक नोडल अधिकारी को कल प्रशिक्षण देंगे कि मेडिकल इन्फेक्शन के प्रोटोकाल का पालन कैसे करना है। उन्होंने बताया कि नोडल अधिकारी अपने अपने अस्पताल के अन्य डाक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। ये प्रशिक्षण कल हो जाएगा ताकि 30 अप्रैल से ये अस्पताल प्रोटोकाल का पालन करते हुए आकस्मिक एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं दें जिससे स्वास्थ्य कर्मी भी बचे रहे और लोगों को सुविधाएं मिलती रहें।

प्रसाद ने बताया कि अन्य चिकित्सालय, जो प्रशिक्षण पाना चाहेंगे, उन्हें भी पांच मई तक प्रशिक्षित कर दिया जाएगा। प्रमुख सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ये निर्देश भी दिया है कि एल1 अस्पतालों में पृथक बेड की संख्या बढाई जाए। उस क्रम में अस्थाई अस्पताल भी बनाए रहे हैं। कुछ का चिन्हांकन हो गया है और आज शाम तक उन्हें अधिसूचित कर देंगे। हम आज शाम तक एल1 अस्पतालों में 8000 बेड की औेर बढोतरी कर लेंगे। दस हजार से ज्यादा बेड तैयार पहले से हैं।

उन्होंने बताया कि आज की स्थिति के अनुसार पृथक वार्ड में 1764 मरीज हैं जबकि पृथक इकाई में 11, 725 लोग हैं। पीपीई किट के बारे में प्रसाद ने स्पष्ट किया कि पहले पीपीई किट एच 1 एन 1 के लिए ली गई थीं और पूरे प्रदेश में इस्तेमाल की गईं थीं। इन किट की तुलना अभी की किट से नहीं की जानी चाहिए क्योंकि पुरानी वाली किट मात्र 115 रूपये की थी और अभी की किट 1100 रूपये की है यानी दाम में दस गुना फर्क है, इसलिए तुलना करना उपयुक्त नहीं है। वो किट उस समय के लिए मंजूर की गई थीं। उनका पूरे प्रदेश में उपयोग किया गया है। किसी को कोई संक्रमण नहीं हुआ है।

RELATED ARTICLES

योगी सरकार का बड़ा फैसला… पीआरडी जवान अब बनेंगे राज्य कर्मचारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा देने का आदेश जारी...

प्रधानमंत्री मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 20-21 जून 2026 को पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा करेंगे। 20 जून को दोपहर लगभग 3:45 बजे,...

राम मंदिर दान विवाद पर सीएम योगी बोले-सबूत हों तो SIT को दें, दोषी नहीं बचेंगे

लखनऊ/अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर में दान को लेकर उठे विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने स्पष्ट...

‘अंगूरदाना आम’ स्वाद में दशहरी को दे रहा टक्कर

लखनऊ। अंगूर तो आपने खूब खाए होंगे लेकिन अंगूर के आकार का आम क्या देखा है? अगर नहीं तो आपको बता दें कि इस...

पुरुषोत्तम माह खत्म, 12 जुलाई तक विवाह के लिए 17 शुभ मुहूर्त

19 जून से 4 जुलाई तक विवाह के शुभ मुहूर्त उपलब्धलखनऊ। पुरुषोत्तम माह के चलते करीब एक माह से शादी-विवाह समेत अन्य मांगलिक कार्यों...

‘जश्न-ए-नाच’ की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समां बांधा

जश्न-ए-नाच राय उमानाथ बली में आयोजितलखनऊ। रिदम डिवाइन इंस्टीट्यूट ने सफलतापूर्वक अपना 22वां समर कैंप शोकेस, एलिस्टेयर 2026 -जश्न-ए-नाच राय उमानाथ बली में आयोजित...

नन्हे कलाकारों ने मोहा मन, बच्चों में दिखा आत्मविश्वास

स्टारडस्ट : व्हेयर ड्रिम्स टेक सेंटर स्टेज में बच्चों ने दिखाई प्रतिभालखनऊ। शुक्रवार को ताल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा बौद्ध शोध संस्थान के सभागार में...

प्रभु श्री राम को देखना किसी उत्सव से कम नहीं होता : कनु पटेल

अखिल भारतीय कला शिविर कलर्स आफ अयोध्या का समापनलखनऊ। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कलापत्रिका एवं जेबीएनएसएस अयोध्या द्वारा 15 से 19 जून तक संयुक्त...

युवापीढ़ी को प्राचीन भारतीय संस्कृति के साथ जोड़ें

जिनवाणी गौरव दिवस विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजनलखनऊ। उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान, लखनऊ (संस्कृति विभाग उ.प्र.) एवं इन्दिरा नगर दिगम्बर जैन...