back to top

अयोध्या दीपोत्सव : स्थापित किए जाएंगे 15 अस्थायी अस्पताल

अयोध्या । अयोध्या में आयोजित होने जा रहे भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिये 15 अस्थायी अस्पताल स्थापित किये जाएंगे और पूरे मेला क्षेत्र में 10 प्रमुख स्थानों पर चौबीसों घंटे एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी। अयोध्या के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुशील कुमार बानियान ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष निर्देशों के तहत दीपोत्सव की तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं। यह दीपोत्सव का नौवां संस्करण होगा।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन के दौरान प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाएगी और स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में पूरी सतर्कता बरती जाएगी।बानियान ने कहा,सभी अस्पतालों में आवश्यक दवाइयां, पैरामेडिकल स्टाफ और विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध होंगे।उन्होंने बताया कि नियंत्रण कक्ष, श्री राम जन्मभूमि परिसर, श्री हनुमानगढ़ी, श्री कनक भवन मंदिर परिसर, पक्का घाट, बंधा तिराहा (वीणा क्रॉसिंग), हनुमान गुफा (श्री राम कथा संग्रहालय), साकेत पेट्रोल पंप, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन और श्री नागेश्वर नाथ मंदिर पर हर समय एम्बुलेंस उपलब्ध रहेंगी।

बानियान ने बताया कि इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान आपातकालीन तैयारी सुनिश्चित करने के लिए तीन प्रमुख अस्पतालों में 50 बिस्तर आरक्षित किये गये हैं। इनमें अयोध्या नगर स्थित स्वायत्त राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर, अयोध्या जिला अस्पताल में 20 बिस्तर और अयोध्या के श्री राम अस्पताल में 10 बिस्तर शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इन सुविधाओं के अलावा पूरे समारोह के दौरान श्रद्धालुओं और आगंतुकों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रमुख स्थानों पर 15 अस्थायी प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल केंद्र स्थापित किये जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि दीपोत्सव के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए अमेठी, आंबेडकरनगर, बाराबंकी और सुल्तानपुर जिलों से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीमें भी अयोध्या पहुंचेंगी। उन्होंने कहा, ये टीमें पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए विभिन्न स्थानों पर तैनात रहेंगी।

RELATED ARTICLES

होटल-रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी सिलेंडर 993 रुपये हुआ महंगा, लगातार तीन महीनों में कुल 1,303 रुपये की हुईं बढ़ोतरी

नयी दिल्ली। वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई और 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर...

सीएम योगी ने श्रमवीर गौरव समारोह-2026 की शुरुआत की, बाेले- श्रमिक नए भारत के ‘शिल्पकार’ हैं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मजदूर दिवस पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत के दृष्टिकोण में...

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला….सिलेंडर की कीमत बढ़ने से रोटी-थाली महंगी होगी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को भाजपा सरकार पर निशाना...

19 साल बाद ज्येष्ठ मास में पड़ेंगे आठ बड़े मंगल

लखनऊ। इस बार ज्येष्ठ मास में चार नहीं आठ मंगल पड़ेंगे और जगह-जगह भंडारे का आयोजन होगा। पांच मई को पहला पहला मंगल शुरू...

बच्चों ने दिखाया लोक नृत्य व चित्रकला का हुनर

तीन दिवसीय पारम्परिक सांस्कृतिक कार्यशाला का समापन लखनऊ। आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी ग्रुप, लखनऊ द्वारा अभिनव गर्ल्स इंटर कॉलेज, कुर्सी रोड, लखनऊ में आयोजित तीन...

श्री श्याम मंदिर में दो महीने तक चलेगा विशाल भंडारा

सेवा परमो धर्म के संकल्प के साथ श्री श्याम परिवार का जनसेवा अभियानलखनऊ के 11 स्थानों पर लगेंगे वॉटर कूलर लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित...

साईं बाबा मूर्ति स्थापना दिवस पर वाल्मकेश्वर मंदिर में हुआ भंडारा

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद लखनऊ। महर्षि वाल्मीकी निर्धन कन्या विवाह समिति द्वारा हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी 2...

मेरे किरदार में त्याग, बलिदान और रिश्तों का गहरापन है : दिव्येंदु शर्मा

मेरी फाउंडेशन इतनी मजबूत कर दी कि मैं लंबे समय तक शूटिंग कर सकूंलखनऊ। जल्द ही करण अंशुमन द्वारा निर्देशित नई वेब सीरीज ग्लोरी...

धूमधाम से मनायी गयी बुद्ध पूर्णिमा, विशेष प्रार्थना संग बंटी खीर

लखनऊ। शांति, तप और ज्ञान के अग्रदूत भगवान गौतम बुद्ध की जयंती गुरुवार को शहर में पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न...