back to top

भिवंडी में इमारत गिरने से 11 लोगों की मौत, 13 लोगों को मलबे से निकाला गया

ठाणे। महाराष्ट्र के भिवंडी नगर में सोमवार तड़के तीन मंजिला एक इमारत के गिर जाने से सात बच्चों और चार अन्य व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि चार वर्षीय बच्चे सहित 13 लोगों को मलबे से निकाला गया। पुलिस ने बताया कि 43 वर्ष पुरानी इमारत आज तड़के तीन बजकर 40 मिनट पर गिरी और हादसे में मरने वालों में दो साल का बच्चा भी शामिल है। ठाणे आपदा मोचन बल (टीडीआरएफ) के कर्मी मलबे से उबेद कुरैशी नाम के एक बच्चे को निकालते और उसे पानी पिलाते देखे गए। भिवंडी, ठाणे से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित एक पावरलूम नगर है।

एक अधिकारी ने बताया कि इस इमारत में 40 फ्लैट थे और करीब 150 लोग इस इमारत में रहते थे। एक निकाय अधिकारी ने बताया कि धमनकर नाका के पास नरपोली में पटेल कम्पाउंड स्थित इमारत जिस समय गिरी, उस समय उसमें रहने वाले लोग सो रहे थे। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। एनडीआरएफ के महानिदेशक एस. एन. प्रधान ने बताया कि टीमें मलबे में फंसे लोगों का पता लगाने के लिए एक श्वान दस्ते का इस्तेमाल कर रही हैं।

ठाणे नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत का एक हिस्सा धराशाई हो गया और इमारत में रहने वाले कई लोग मलबे में फंस गए हैं। उन्होंने कहा कि यह इमारत भिवंडी-निजामपुर नगर निगम के जीर्ण-शीर्ण इमारतों की सूची में शामिल नहीं थी। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि इमारत के गिरने के तत्काल बाद निवासी मौके पर पहुंचे और लोगों को मलबे से निकालने में मदद की।

अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति रोक दी गई है। अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। भिवंडी के पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे ने बताया कि इमारत गिरने के बाद नगर निकाय के अधिकारियों की शिकायत पर इमारत के मालिक सैय्यद अहमद जिलानी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-337,338, 304 (2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ठाणे के प्रभारी मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि इमारत गिरने की जांच की जाएगी। उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया और प्रत्येक मृतक के परिवार को पांच-पांच लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भिवंडी में 102 खतरनाक इमारतों को पहले ही खाली करा लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इमारत गिरने से हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने ट्वीट किया, महाराष्ट्र के भिवंडी में इमारत गिरने से दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। बचाव कार्य जारी है और प्रभावितों को हर संभव मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्घव ठाकरे ने इमारत के गिरने पर दुख व्यक्त किया और प्रशासन को ठीक से बचाव कार्य करने और घायलों के इलाज का निर्देश दिया।

RELATED ARTICLES

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

वंदे मातरम नृत्योत्सव की प्रस्तुति ने समां बांधा

डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया गया स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान-2026लखनऊ। डॉ. दरबारी लाल अस्थाना ट्रस्ट की ओर से उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ...

व्यंग्य के सिरमौर थे गोपाल चतुर्वेदी : राजेश अरोरा ‘शलभ’

लखनऊ। राजधानी की प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था बिम्ब कला केन्द्र द्वारा स्थानीय प्रेस क्लब सभागार में संस्था के पूर्व मुख्य संरक्षक एवं सुविख्यात...

भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की परंपराओं से रूबरू हुए लोग

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में दीक्षारम्भ 2026 का भव्य आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित...

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का हुआ आयोजन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन 25 जुलाई को हुआ और समापन...

घिरि आई बदरिया घूम-घूम के…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के नौंवे दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने बताया कि आज शनिवार को प्रतिभा...

शहीद परिवारों को किया गया सम्मानित

लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ द्वारा आज पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमती नगर विस्तार, में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि समारोह एवं कैण्डिल...