back to top

यूपी में अब तक 11.79 लाख स्मार्ट मीटर लगाये गये : ऊर्जा मंत्री

विशेष संवाददाता लखनऊ। यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बुधवार को कहा कि राज्य में वर्ष 2018 से मार्च 2023 तक 11.79 लाख स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। शर्मा ने राज्य विधानसभा में समाजवादी पार्टी सदस्य अतुल प्रधान द्वारा उठाए गए एक सवाल के जवाब में यह बात कही।

उन्होंने कहा, कि वर्ष 2018 में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू हुआ था और तब से 20 मार्च, 2023 तक राज्य में 11.79 लाख स्मार्ट मीटर लगाए गए। इस अवधि में मीटरों के संबंध में 72,846 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 56,681 शिकायतें सही पाई गईं। इन शिकायतों पर मीटर बदल दिए गए। उन्होंने कहा, कि बदले गए कुल 56,681 मीटर में से 52,250 खराब थे जबकि 4,431 अन्य तकनीकी कारणों से बदले गए थे। सपा सदस्य के इस सवाल पर कि स्मार्ट मीटर गड़बड़ हैं और वे ज्यादा बिजली खर्च होना दिखाते हैं, इस पर ऊर्जा मंत्री ने कहा, ऐसा नहीं है।

बिल सटीक बिजली खपत के आधार पर बनाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर के तेज चलने की लगभग 1005 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 961 ठीक काम करते पाए गए और केवल 44 स्मार्ट मीटर तेज चलते पाए गए, जिन्हें बदल दिया गया।

मंत्री ने कहा कि अगर किसी उपभोक्ता को स्मार्ट मीटर के तेज चलने का शक होता है तो हकीकत जानने के लिए चेक मीटर लगाए जाते हैं और कोई कमी पाए जाने पर 15 दिन के अंदर मीटर बदल दिया जाता है।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी बोले- ईमानदार व्यापारियों को मिले सम्मान और त्वरित समाधान, कर प्रणाली बने सरल

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर विभाग को निर्देश दिए हैं कि कर संग्रह बढ़ाने के साथ-साथ ईमानदार व्यापारियों को सुविधा, सम्मान...

यूपी में दो वरिष्ठ अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले,एएसपी बलरामचारी दुबे को यूपी-112 की जिम्मेदारी व विजय शंकर मिश्र बने अयोध्या के नए एएसपी...

लखनऊ। योगी सरकार ने सोमवार को पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है, जिसके तहत शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा...

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रशिक्षण एवं सेवायोजन स्थायी समिति के सदस्यों के साथ की बैठक, कई पहलुओं पर मिले सुझाव

लखनऊ। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने सोमवार को प्रशिक्षण एवं सेवायोजन स्थायी समिति के...

दिल्ली-NCR पर महंगाई का डबल अटैक, पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG के दाम 2 रुपये बढ़े, 12 दिनों में 6 रुपये की भारी बढ़ोतरी

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में रहने वाले आम लोगों और कमर्शियल वाहन चालकों को आज महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल...

जेठ का चौथा बड़ा मंगल आज, फूलों से सजेंगे हनुमान मंदिर

लखनऊ। जेठ के चौथा बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मन्दिर सज धजकर तैयार हो चुके है। अलीगंज के नये व पुराने हनुमान मन्दिर...

ईद-उल-अजहा : पुराने लखनऊ में रौनक, खरीदारी को निकलीं महिलाएं

लखनऊ। बकरीद के मौके को लेकर पुराने लखनऊ के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। चौक और नक्खास जैसे व्यस्त इलाकों...

लखनऊ में निकाला गया विशाल मौन जुलूस

जैन साध्वियों की संदिग्ध सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर जैन समाज में भारी आक्रोशप्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम एसीपी को सौंपा ज्ञापन, उच्च...

एक परिवार में टूटते हुए संबंधों की कहानी है ‘कांच के खिलौने’

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में तीन दिवसीय नाट्य समारोह का आगाजलखनऊ। परिवार के टूटते हुए सबंधों, युवा महत्वकांक्षाओं को रेखाकिंत करता काँच के खिलौने...

शहर की साहित्यिक प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

साहित्यकार सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजनलखनऊ। हिंदी संस्थान में लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार श्रीकांत वर्मा की पुण्यतिथि पर आयोजित इस समारोह में साहित्यकारों और प्रबुद्ध...