back to top

मप्र में छह लोकसभा सीटों पर सुबह नौ बजे तक 11.39 प्रतिशत मतदान

भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत सोमवार को सुबह नौ बजे तक छह सीटों पर 11.39 प्रतिशत मतदान हुआ है। साथ ही, प्रदेश की छिन्दवाड़ा विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सुबह नौ बजे तक 7.46 प्रतिशत वोट डाले जा चुके हैं। सभी जगह पर मतदान शांतिपूर्ण रूप से चल रहा है।

अप्रिय घटना होने की खबर नहीं है

कहीं से भी कोई अप्रिय घटना होने की खबर नहीं है। मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) वी एल कांताराव ने यहां संवाददाताओं को बताया, प्रदेश की छह लोकसभा सीटों के लिए आज नौ बजे तक 11.39 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान करने वालों में 14.62 प्रतिशत पुरूष एवं 8.08 प्रतिशत महिलाएं हैं। मध्यप्रदेश की सीधी, शहडोल, जबलपुर, मण्डला, बालाघाट और छिन्दवाड़ा लोकसभा सीटों पर आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। कांताराव ने कहा, बालाघाट संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आठ विधानसभा सीटों में से नक्सल प्रभावित तीन विधानसभा क्षेत्रों … बैहर, लांजी एवं परसवाड़ा में मतदान का समय 29 अप्रैल को सुबह 7 बजे से अपरान्ह 4 बजे रहेगा।

शेष सभी संसदीय क्षेत्रों एवं बालाघाट

शेष सभी संसदीय क्षेत्रों एवं बालाघाट के शेष विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का समय सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा। सुबह नौ बजे तक सीधी में 11.24 प्रतिशत, शहडोल में 11.90 प्रतिशत, जबलपुर में 10.96 प्रतिशत, मंडला में 10.87 प्रतिशत, बालाघाट में 12.14 प्रतिशत एवं छिन्दवाड़ा में 11.63 प्रतिशत मतदान हुआ है। छिंदवाड़ा विधानसभा सीट पर मतदान सुबह 7 शांतिपूर्वक शुरु हुआ। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार है। वहीं छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से उनके पुत्र नकुल नाथ कांग्रेस के उम्मीदवार है। नकुलनाथ पहली बार चुनाव का सामना कर रहे हैं। जबकि उनके पिता कमलनाथ छिंदवाड़ा से नौ दफा सांसद रह चुके हैं।

RELATED ARTICLES

राम मंदिर चंदा मामले में गिरफ्तारी के बाद CM YOGI बोले-एसआईटी रिपोर्ट आते ही कार्वाई शुरू

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि राम मंदिर में प्राप्त दानराशि के कथित गबन के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी)...

केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को बर्बादी और भ्रष्टाचार केसिवाय कुछ नहीं दिया : सीएम योगी आदित्यनाथ

देवरिया । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते...

अयोध्या राम मंदिर FIR पर शंकराचार्य के गंभीर सवाल, भाजपा के हिंदुत्व को बताया नकली

संभल। ज्योतिर्मठ के प्रमुख स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने संभल में अपनी 'गौ धर्म यात्रा' के दौरान पत्रकारों से बातचीत में अयोध्या राम मंदिर दान...

अकीदत से निकला मोहर्रम का जुलूस, या हुसैन की सदाओं से गूंजा शहर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को दसवीं मुहर्रम पर यौमे-आशूरा का जुलूस कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया। इस दौरान या हुसैन या हुसैन...

काव्य आत्मा का स्वर होता है: सर्वेश अस्थाना

अनिल रस्तोगी ने कुँवर जी की कविता धर्मिता पर प्रकाश डालालखनऊ। ब्रह्मलीन पूर्व सहयकन्न कुँवर जी मिश्र की काव्यपुस्तक 'अनमोल रचनाएं' का लोकार्पण आज...

‘जन्मकल्याणक महोत्सव’ : ऐरावत हाथी पर निकले आदिनाथ भगवान

पारस धाम में जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाबलखनऊ। पारसनाथ धाम, अमेठिया काकोरी में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव' के तीसरे दिन शुक्रवार को...

एक प्रोफेसर, छात्रा और नौकरानी की कहानी है ‘द लेसन’

अंर्तराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। नगर के प्रतिष्ठित सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार...

शिल्पी राज का भोजपुरी गाना ‘बर्थडे वाला दिन’ रिलीज

म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आॅफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीजलखनऊ। भोजपुरी की रील क्वीन के नाम से मशहूर शिल्पी राज एक बार फिर...

राम मंदिर चंदा मामले में गिरफ्तारी के बाद CM YOGI बोले-एसआईटी रिपोर्ट आते ही कार्वाई शुरू

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि राम मंदिर में प्राप्त दानराशि के कथित गबन के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी)...