back to top

बमबारी की घटना में फरार 02 हार्डकोर नक्सलियों को किया गया गिरफ्तार

सोनभद्र। नक्सली संगठन पीपुल्सवार ग्रुप द्वारा थाना कोन क्षेत्र में वर्ष 2003 में बमबारी की घटना की गयी थी जिसमें कुछ लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये थे। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना कोन पर मुकदमा दर्ज किया गया था। उक्त घटना में 02 नक्सली छोटेलाल पुत्र जमुना निवासी ग्राम बांकी, थाना मांची, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 46 वर्ष व आदित्य पुत्र डेमन निवासी तिलोखर, थाना चिडतिया, जनपद रोहतास बिहार उम्र लगभग 35 वर्ष काफी दिनों से फरार चल रहे थे जिस पर न्यायालय द्वारा दोनो नक्सलियों के विरुद्ध धारा 82/83 सीआरपीसी की कार्यवाही की प्रक्रिया प्रचलित थी।

पुलिस अधीक्षक डा0यशवीर सिह के विशेष निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी ओबरा के मार्गदर्शन में जनपद में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य व वांछित नक्सलियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 17 सितंबर को थाना कोन पर गठित पुलिस टीम द्वारा उक्त बमबारी की घटना में वांछित 02 नक्सलियों छोटेलाल पुत्र जमुना निवासी ग्राम बांकी, थाना मांची, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 46 वर्ष व आदित्य पुत्र डेमन निवासी तिलोखर, थाना चिडतिया, जनपद रोहतास बिहार उम्र लगभग 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया ।गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ की गयी तो बताया कि हम लोग पीपुल्सवार ग्रुप नक्सली संगठन से जुड़े हुए है जिसके मुखिया कामेश्वर बैठा है। हम उक्त संगठन के सक्रिय सदस्य है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान, थाना कोन, उ0नि0 उदयभान राव, चौकी प्रभारी बागेसोती, उ0नि0 श्रीकान्त राय, चौकी प्रभारी पोखरिया, हे0का0 त्रिभुवन प्रसाद, पन्नालाल,का0 अशोक कुमार,सतीश कुमार सामिल रहे

RELATED ARTICLES

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

कानपुर। ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नत्था पुरवा इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रेनिंग के दौरान चार सीटर विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त...

वाराणसी में जलभराव की समस्या के तत्काल समाधान के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई के निर्देश : मंत्री श्री एके शर्मा

लखनऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा ने वाराणसी भ्रमण के दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर...

रक्षाबंधन: 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं और एक सहयात्री को नहीं देना होगा किराया

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उपहार, नगरीय बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा बहनों की सुविधा और सम्मान के लिए...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...

11 वेदियों पर हुई भव्य आरती, लाखों दीपों से जगमगाया पवन घाट

​लखनऊ। प्रसिद्ध ऐतिहासिक श्री मनकामेश्वर मंदिर के तत्वावधान में, पवित्र सावन (सावनी) मास एवं आगामी रक्षाबंधन के पावन पर्व के उल्लासपूर्ण माहौल के बीच...

‘हाय हैंडसम’ में झलका बुढ़ापे के एकाकीपन का दर्द

लखनऊ। रासरंग सांस्कृतिक शैक्षिक समाजिक संस्था की नवीन हास्य नाट्य प्रस्तुति नाटक हाय हैण्डसम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। हास्य नाटक...

700 मुनियों की रक्षा से शुरू हुआ रक्षाबंधन : वीहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी के मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान आज पूज्य उपाध्याय श्री वीहसंत सागर जी...

चंद्रग्रहण और रक्षा बंधन पर 70 साल बाद बन रहा संयोग

लखनऊ। इस बार रक्षाबंधन पर आंशिक चंद्रग्रहण लग रहा है। आपको बता दें कि रक्षा बंधन पर कई अच्छे संयोग बन रहे हैं। रक्षा...

स्नान-दान का प्रतीक सावन माह की पूर्णिमा आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व होता है और इस माह में पड़ने वाली पूर्णिमा का भी खास महत्व होता...