back to top

ऐतिहासिक फैसला

संसद ने मुस्लिम महिलाओं के विवाह अधिकारों का संरक्षण करने वाले कानून को मंजूरी देकर शाहबानो मामले में 1986 में की गयी गलती का न सिर्फ तार्किक पश्चाताप किया, बल्कि महिलाओं के अधिकारों के साथ खड़े होकर अधिकांश पार्टियों ने दलगत हितों के बजाय महिलाओं के अधिकारों को प्राथमिकता दी। बेहतर होता कि तीसरी बार जब लोकसभा से पास होकर तीन तलाक बिल राज्यसभा में आया था, तो इसको सभी दल मिलकर ध्वनि मत से पास करते। अगस्त 2017 में जब सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक को अवैध करार देते हुए इसको रोकने के लिए संसद से कानून बनाने के लिए कहा था, दरअसल तीन तलाक की इस कुप्रथा को खत्म करने की शुरूआत तभी से हो गयी थी। सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक को अवैध करार दिया और संसद ने कानून बनाकर अपराध घोषित कर दिया। अब कोई व्यक्ति तीन तलाक देता है तो उसको तीन साल तक की सजा और जुर्माना या फिर दोनों हो सकता है। तीन तलाक बिल पास होने और राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद यह इसी साल 21 फरवरी को जारी अध्यादेश का स्थान लेगा।

 

तीन तलाक बिल मुस्लिम महिलाओं के विवाह अधिकारों की सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक पहल तो साबित होगा ही, लेकिन साथ ही इससे महिलाओं के सशक्तीकरण में भी मदद मिलेगी। यह कानून महिला सम्मान,  महिला अधिकारिता और समानता से जुड़ा था और जब संसद ने इसको मंजूरी दे दी है तो इससे निश्चय ही महिला सशक्तीकरण को नयी दिशा मिलेगी। ठीक उसी तरह से जैसे बाल विवाह, सती प्रथा और दहेज प्रथा के खिलाफ कानून बनने से महिलाओं की सामाजिक  दशा में क्रांतिकारी सुधार देखने को मिला। लोकहित के मुद्दे पर कानून बनने से इसका सामाजिक के साथ राजनीतिक असर भी भविष्य में देखने को मिल सकता है।

 

कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी होने के साथ ही उसे देश को आजाद कराने का श्रेय जाता है। बेहतर होता की कांग्रेस महिलाओं की व्यापक आजादी से जुड़े इस कानून को पास कराने में न सिर्फ सरकार का साथ देती, बल्कि मार्गदर्शन भी करती। कांग्रेस इस मुद्दे से सामाजिक सहभागिता हासिल कर व्यापक सहमति के साथ सामाजिक सुधार से जुड़े इस मुद्दे को आगे बढ़ाकर अपनी छवि सुधार सकती थी। लेकिन बेहतरीन मौके को कांग्रेस ने हाथ से जाने दिया। तीन तलाक बिल पर सरकार का फ्लोर प्रबंधन भी गजब का रहा। एनडीए के घटक दल जो वोटों की गुणा-गणित में तीन तलाक बिल का समर्थन नहीं कर रहे थे, उनको भी विरोध में खड़ा नहीं होने दिया। जेडीयू, एआईएडीएमके , बीएसपी, पीडीपी, टीआरएस, टीडीपी जैसे दलों को सदन का बॉयकॉट करने के लिए राजी कर परोक्ष समर्थन जुटा लिया। कई दलों के बहिष्कार से सदन की प्रभावी संख्या घट गयी और इस तरह तीन तलाक विल 84 के मुकाबले 99 मतों से पास हो गया। विधेयक के विरोध में खड़ी पार्टियों ने अड़ंगा लगाने की आखिरी कोशिश में सेलेक्ट कमेटी में भेजने का प्रयास किया लेकिन सरकार के प्रबंधन के सामने एक न चली। इस तरह सबसे विवादित, महत्वपूर्ण और भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता वाला यह बिल भी पास हो गया और विपक्षी एकता भी तार-तार हो गयी।

RELATED ARTICLES

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

27 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण अगस्त में लगेगा। यह खगोलीय घटना दुनिया के कई देशों में दिखाई देगी, लेकिन भारत में इसे...

योगिनी एकादशी 10 को, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। जुलाई के महीने में कई व्रत और त्योहार पड़ते हैं। हिंदी कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ का महीना 30 जून से शुरू होगा। इसी...

लोक कला का दमकता सूरज आज अस्त हो गया : मालिनी अवस्थी

पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन से कला जगत में शोक की लहरलखनऊ। छत्तीसगढ़ की माटी की सुरीली और बेबाक आवाज, जिसने दुनिया...

ना जाने कौन से गुण पर, दयानिधि रीझ जाते है : विनोदानंद शास्त्री जी महाराज

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

स्वपरिचय सम्मेलन में 70 जोड़ों को कराया गया कुंडली मिलान

-हरिश्चन्द्र वंशीय समाज की महिला विंग सुहासिनी की ओर से पत्रिका का विमोचनलखनऊ। रस्तोगी स्वास्थ परामर्श केन्द्र पर सुहासिनी समिति की ओर से रविवार...

बच्चो को जीवन में पवित्रता का महत्व सिखाया

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा 'संस्कारशाला' का आयोजनलखनऊ। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 5 जुलाई को बच्चो के सम्पूर्ण विकास हेतु संस्कारशाला कार्यक्रम का...

अजय बाबू चौधरी को मिला आचार्य पिंगल राष्ट्र रत्न सम्मान

शिवभार गुर्जर साहित्यिक संस्था का मासिक काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह संपन्न लखनऊ। शिवभार गुर्जर लखनवी साहित्यिक संस्था द्वारा मासिक काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...