back to top

रासफील अकैडमी की छात्रा ने 93.4% अंक हासिल कर बढ़ाया मान

लखनऊ। शिक्षा के क्षेत्र में रासफील अकैडमी, लखनऊ की छात्रा रफ़ा खातून ने इण्टर मीडिएट CBSE बोर्ड में शानदार सफलता प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रफ़ा खातून ने परीक्षा में 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों और प्रबंधन ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि रफ़ा की सफलता मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि रफ़ा खातून शुरू से ही पढ़ाई में गंभीर, अनुशासित और प्रतिभाशाली छात्रा रही हैं। विद्यालय प्रशासन के अनुसार रफ़ा खातून केवल शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार और नैतिक व्यवहार में भी अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा हैं। उनकी इस उपलब्धि से दूसरे छात्र-छात्राओं को भी मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

इस अवसर पर परिवार के सदस्यों के साथ इस्का बाजार के प्रसिद्ध व्यापारी चाचा अतीकुर्रहमान, चाचा मोहम्मद शमीम नदवी तथा अनस वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक क़ारी उबैदुर्रहमान महराजगंजवी ने खुशी व्यक्त करते हुए रफ़ा खातून को बधाई दी। उन्होंने शिक्षकों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता में शिक्षकों का मार्गदर्शन सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। क्षेत्र के लोगों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने भी रफ़ा खातून को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

सीएम योगी बोले- भारत और जापान साथ आएंगे तो दोनों देशों के बच्‍चों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे

लखनऊ। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि भारत और जापान की ताकतें साथ आएंगी तो दोनों देशों के बच्‍चों के बेहतर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

अल्काराज़ यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार

न्यूयॉर्क। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। अल्काराज़ ने गुरुवार...

कप्तान गिल ने नेट पर बाएं हाथ के स्पिनरों का सामना किया, कुलदीप यादव और केएल राहुल ने अभ्यास नहीं किया

कोलंबो। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने अपने निराशाजनक प्रदर्शन को...

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया – पूर्व पुलिस अधिकारी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक देने की मंजूरी

नयी दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि 2003 में एक अभियान के दौरान दो डकैतों को मार गिराने वाले...