back to top

प्रतीक यादव का अंतिम सफर: लखनऊ की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, अखिलेश-शिवपाल व ब्रजेश पाठक समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे श्मशान घाट

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर आज अपने अंतिम सफर पर निकल पड़ा। लखनऊ स्थित उनके आवास से जब उनकी शव यात्रा भैंसा कुंड (बैकुंठ धाम) के लिए रवाना हुई, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम थीं। प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन से शोक में डूबे हजारों समर्थकों और परिजनों का हुजूम उनकी अंतिम झलक पाने के लिए सड़कों पर उमड़ पड़ा।

प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शव वाहन में शिवपाल सिंह यादव के पुत्र आदित्य यादव और प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव के भाई अमन विष्ट पार्थिव शरीर के साथ मौजूद रहे। जैसे-जैसे शव यात्रा आगे बढ़ी, समर्थकों का जमावड़ा बढ़ता गया। बैकुंठ धाम पर भी भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए हैं, ताकि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

इस दुखद घड़ी में राजनीतिक दलों की दीवारें भी ढहती नजर आईं। प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए बैकुंठ धाम पर वीआईपी नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों का तांता लगा हुआ है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह ने घाट पहुंचकर शोक व्यक्त किया और परिवार को ढांढस बंधाया। वहीं, अखिलेश यादव के पुत्र अर्जुन यादव भी अपने चाचा को अंतिम विदाई देने के लिए भैंसा कुंड पहुंच चुके हैं।

पूरा यादव परिवार इस कठिन समय में एक साथ खड़ा नजर आ रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव भी जल्द ही श्मशान घाट पहुंच रहे हैं। प्रतीक यादव भले ही सक्रिय राजनीति से दूर रहे हों, लेकिन उनकी अंतिम यात्रा में उमड़ी यह भीड़ उनके प्रति लोगों के लगाव और यादव परिवार की गहरी जड़ों को दर्शाती है। लखनऊ के सिविल अस्पताल में अंतिम सांस लेने वाले प्रतीक यादव का जाना उत्तर प्रदेश की राजधानी के सामाजिक और राजनीतिक हलकों के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...