back to top

बस्ती में एक महिला ने बेटे की हत्या करने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बुधवार को एक महिला ने कथित तौर पर अपने छह साल के बेटे की हत्या करने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस सूत्रों के मुताबिक कप्तानगंज थानाक्षेत्र के हरदी गांव में संदीप सिंह की पत्नी कीर्ति ने कथित तौर पर अपने बेटे प्रभाव पर तेज धार वाले हथियार से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार बाद में कीर्ति ने खुद को चाकू मार लिया और गंभीर रूप से घायल हो गई। अधिकारियों ने बताया कि परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कहा कि कीर्ति की लगभग सात साल पहले संदीप सिंह से शादी हुई थी और घटना के पीछे का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कहा कि पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही हैं। उन्होंने कहा, मां ने अपने छह साल के बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद को चाकू से गंभीर रूप से घायल कर लिया। अभी तक मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा लग रहा है। जांच के दौरान कोई अन्य पहलू सामने आने पर आगे की कानूनी कार्वाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

केरल में मुख्यमंत्री पद पर खत्म हुआ सस्पेंस… वीडी सतीशन संभालेंगे सत्ता की कमान

मुख्यमंत्री के चयन की यह प्रक्रिया काफी लंबी और चुनौतीपूर्ण रही। सूत्रों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से वीडी सतीशन के नाम पर गहन...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने भारत की तीन दिवसीय यात्रा शुरू की

नयी दिल्ली। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बुधवार को भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा शुरू की। अमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष शुरू...

भदोही, बदायूं, फतेहपुर और सोनभद्र जिलों में तूफान और बारिश से 31 लोगों की गई जान

भदोही/बदायू/फतेहपु/सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के भदोही, बदांयू, फतेहपुर और सोनभद्र जिलों में भारी बारिश के साथ आए शक्तिशाली तूफान के कारण बुधवार को 31 लोगों...

नीट परीक्षा में गड़बड़ियों ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों के सपने तोड़ दिए: जीतू पटवारी

भोपाल। मध्यप्रदेश की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर...

तथ्य छिपाकर याचिका दाखिल करने पर लगा एक लाख रुपये का हर्जाना

लखनऊ। इलाहाबाद की लखनऊ पीठ ने बुधवार को अदालत के समक्ष याचिका दायर करते समय महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाने के लिए एक वादी पर...

डंपर की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत

हरदोई । हरदोई जिले के कासिमपुर क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर के बाद सड़क पर गिरे तीन युवकों की पीछे से तेज...