back to top

भदोही, बदायूं, फतेहपुर और सोनभद्र जिलों में तूफान और बारिश से 31 लोगों की गई जान

भदोही/बदायू/फतेहपु/सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के भदोही, बदांयू, फतेहपुर और सोनभद्र जिलों में भारी बारिश के साथ आए शक्तिशाली तूफान के कारण बुधवार को 31 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि फतेहपुर में कम से कम नौ, भदोही में सोलह, बदायूं में पांच और सोनभद्र जिले में एक व्यक्ति की जान गई है। भदोही में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट कुंवर वीरेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि कई क्षेत्रों से उखड़े हुए पेड़ों, बिजली के खंभों और क्षतिग्रस्त घरों के बारे में खबरें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि तूफान के कारण मोबाइल नेटवर्क बाधित होने से सामान्य स्थिति बहाल करने और बचाव कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

मौर्य ने कहा कि भदोही जिले की तीनों तहसीलों में उप-विभागीय मजिस्ट्रेट, तहसीलदार, जिले के अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी निरीक्षण और राहत कार्य चला रहे हैं। एक्स पर एक पोस्ट में भदोही पुलिस ने बताया कि धूल भरी आंधी के कारण जिले में अलग-अलग घटनाओं में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। बदायूं में भीषण धूल भरी आंधी और बारिश के कारण हुई अलग-अलग घटनाओं में दो नाबालिग लड़कियों समेत पांच लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बिसोली थानाक्षेत्र के सिद्धपुर कैथोली गांव में तूफान के दौरान एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से दो लड़कियों – मौसमी (10) और रजनी (9) – की मौत हो गई। तेज हवाएं चलने के बाद कल्लो और नेहा नाम की दो महिलाओं के साथ ये लड़कियां वहां शरण लेने आई थीं। अधिकारियों ने बताया कि तूफान में दीवार गरने से चारों लोग मलबे के नीचे दब गए।

उन्होंने बताया कि दो लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिलाओंको गंभीर चोटें आर्इं। फैजगंज बेहटा थानाक्षेत्र के तारक परोली गांव में एक अन्य घटना में एक पेड़ एक ट्यूबवेल के कमरे पर गिर गया जिससे लक्ष्मी (40) नामक एक महिला की मौत हो गई। ट्यूबवेल के कमरे में कई लोगों ने तूफान से बचने के लिए शरण ली थी। इस ढांचे की छत गिरने से गीता नाम की एक महिला सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए। गीता की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि बिसोली इलाके में बिल्सी रोड के पास एक अलग दुर्घटना में ट्रक चालक योगेश (32) की मौत हो गई। उसने बताया कि एक पेड़ जड़ से उखड़कर उसके वाहन पर गिर गया। उसने बताया कि बिसौली के साहूकारा इलाके का निवासी 22 वर्षीय अंशुल शर्मा की तूफान के दौरान एक पेड़ गिरने से मौत हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ह्म्देश कुमार कटारिया ने बताया कि बिसोली और फैजगंज बेहटा थानाक्षेत्रों में तूफान से संबंधित घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि लगभग पांच अन्य घायल हो गए हैं।

फतेहपुर के अपर जिला मजिस्ट्रेट अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि फतेहपुर में तूफान जनित घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गई और 16 घायल हो गए। उन्होंने कहा,खागा तहसील में पांच महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई जबकि सदर तहसील में एक घर की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। तूफान से संबंधित घटनाओं में कुल नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए। सोनभद्र में, माधव सिंह (38) नामक एक व्यक्ति की उस समय मौत हो गई जब वह पेड़ के नीचे शरण लेने के लिए रुका। पेड़ उसपर गिर गया। पुलिस ने बताया कि घटना पुन्नूगंज थाना क्षेत्र में हुई।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...