back to top

कोहली ने शतक के साथ आलोचकों को जवाब दे दिया है : गावस्कर

रायपुर। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि इस चैम्पियन बल्लेबाज ने साबित कर दिया है कि पुरानी पीढी अभी भी सर्वश्रेष्ठ है। पिछले दो मैचों में शून्य पर आउट हुए कोहली के 60 गेंदों में नाबाद 105 रन की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आईपीएल के मैच में केकेआर को छह विकेट से हराकर अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया।

गावस्कर ने स्टार स्पोटर्स पर अमूल क्रिकेट लाइव में कहा ,विराट कोहली ने केकेआर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। लक्ष्य का पीछा करने में उसका कोई सानी नहीं है। उन्होंने कहा ,हर कोई बात कर रहा है कि यह सत्र अगली पीढी का है लेकिन कोहली ने दिखा दिया कि वह अभी भी है। उसने आलोचकों को शतक से जवाब दिया और आरेंज कैप की दौड़ में तीसरे नंबर पर पहुंच गया।

उसने साबित कर दिया कि पुरानी पीढी अभी भी सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने कहा ,टी20 शतकों के मामले में वह दस शतक के साथ क्रिस गेल और बाबर आजम के बाद तीसरे नंबर पर है। उसने टी20 क्रिकेट में सबसे तेजी से 14000 रन पूरे किये और आईपीएल में नौ शतक लगा चुका है।

रिकॉर्ड टूटने के लिये बनते हैं लेकिन कोहली अगर मैच दर मैच, सत्र दर सत्र ऐसे ही खेलता रहा तो किसी को भी वहां तक पहुंचने में लंबा समय लगेगा। गावस्कर ने यह भी कहा कि केकेआर द्वारा कोहली का कैच टपकाना मैच का निर्णायक पल रहा। उन्होंने कहा , आरसीबी केकेआर मैच से पहले केकेआर कैच लपकने के मामले में बेहतरीन थी लेकिन यह कैच छोड़ना काफी महंगा पड़ा।

RELATED ARTICLES

सुपर जाइंट्स के खिलाफ जीत दर्ज करके प्लेआफ की उम्मीदें कायम रखना चाहेंगे सुपरकिंग्स

लखनऊ। लचर प्रदर्शन के बावजूद प्लेआफ की दौड़ में कायम चेन्नई सुपर किंग्स शुक्रवार को आईपीएल के मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ...

पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव, लखनऊ में हुआ अंतिम संस्कार…ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने दी मुखाग्नि

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव के पार्थिव...

प्रतीक यादव का अंतिम सफर: लखनऊ की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, अखिलेश-शिवपाल व ब्रजेश पाठक समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे श्मशान घाट

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर आज अपने अंतिम सफर पर निकल पड़ा।...

केरल में मुख्यमंत्री पद पर खत्म हुआ सस्पेंस… वीडी सतीशन संभालेंगे सत्ता की कमान

मुख्यमंत्री के चयन की यह प्रक्रिया काफी लंबी और चुनौतीपूर्ण रही। सूत्रों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से वीडी सतीशन के नाम पर गहन...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने भारत की तीन दिवसीय यात्रा शुरू की

नयी दिल्ली। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बुधवार को भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा शुरू की। अमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष शुरू...

भदोही, बदायूं, फतेहपुर और सोनभद्र जिलों में तूफान और बारिश से 31 लोगों की गई जान

भदोही/बदायू/फतेहपु/सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के भदोही, बदांयू, फतेहपुर और सोनभद्र जिलों में भारी बारिश के साथ आए शक्तिशाली तूफान के कारण बुधवार को 31 लोगों...