खादी महोत्सव में कवि सम्मेलन आयोजित
लखनऊ। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उत्तर प्रदेश द्वारा खादी महोत्सव के अवसर पर केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, विशाल खंड 4, गोमतीनगर, लखनऊ में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर सुरेश श्रीवास्तव ने की।कुशल संचालन नीरज पांडेय ने किया। वाणी वंदना डॉक्टर सरला शर्मा ‘अस्मा’ ने की। इस अवसर पर डॉक्टर बुद्धिनाथ मिश्रा, गीतकार, डॉक्टर हरिओम, आईएएस, गायक/गजलकार, नीरज पांडेय, डॉक्टर सुरेश श्रीवास्तव, गीतकार, दमदार बनारसी, हास्य, डॉक्टर सरला शर्मा ‘अस्मा’, ओज, हरिमोहन बाजपेई ‘माधव’, गजलकार एवं अमरेंद्र द्विवेदी गीतकार ने अपने गीत, गजल, छंद एवं मुक्तकों से सबको आनंदित किया। काव्यांश की संक्षिप्त पंक्तियां निम्नलिखित हैं। अमरेंद्र द्विवेदी ने कहा कि तुम्हारे दिल की धड़कन, हमसे प्यार करती है। डॉ0 हरिओम मैं तेरे प्यार का मारा हुआ हूं, सिकंदर हूं मगर हारा हुआ हूं’ गजल के माधव वाजपई ने कहा कि कुछ बड़े लोग जो सचमुच में बड़े होते हैं। कद बढ़ा देते है जब साथ खड़े होते हैं।। दमदार बनारसी ने कहा कि जिस दिन से मेरी बीबी ने मुझे धमकाया उस दिन से माने घर से नीला ड्रम हटा दिया।





