back to top

युवा हॉकी खिलाड़ियों के पास सर्वश्रेष्ठ टीमों की खेल शैली को परखने का मौका : हरमनप्रीत

भुवनेश्वर। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सोमवार को कहा कि आगामी एफआईएच प्रो लीग चरण में भारत के युवा हॉकी खिलाड़ियों के पास दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों की खेल शैली से परिचित होने का मौका होगा। उन्हें उम्मीद है कि देश एफआईएच प्रो लीग के खिताब के साथ 2026 विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई कर लेगा।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम 10 से 16 फरवरी तक कलिंगा हॉकी स्टेडियम और 19 से 25 फरवरी तक राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में होने वाली प्रो लीग में भाग लेने के लिए सोमवार को यहां पहुंची। भारत पिछले सत्र में पोडियम स्थान हासिल करने से मामूली अंतर से चूक गया था। भारतीय टीम नीदरलैंड, ब्रिटेन और बेल्जियम के बाद चौथे स्थान पर रही थी।

हरमनप्रीत ने हॉकी इंडिया (एचआई) से जारी विज्ञप्ति में कहा, हम अभी दक्षिण अफ्रीका के एक सफल दौरे से वापस आए हैं, जहां प्रो लीग से पहले फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के खिलाफ अपने खेल को परखने का मौका मिला था। उन्होंने कहा, इस बार कुछ युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है और यह उनके लिए दुनिया की कुछ सर्वश्रेष्ठ टीमों की खेल शैली से परिचित होने का एक शानदार अवसर होगा।

भारत के अलावा प्रो लीग के इस चरण में आयरलैंड, नीदरलैंड, स्पेन और ऑस्ट्रेलिया की टीमें भाग ले रही है। ये टीमें एक-दूसरे का एक बार भुवनेश्वर में और एक बार राउरकेला में सामना करेंगी। भारतीय कप्तान ने कहा, हम प्रो लीग को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं क्योंकि इसे जीतने से हमें एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के लिए सीधी क्वालिफिकेशन मिलेगी। इसके साथ ही यह आयोजन पेरिस 2024 ओलंपिक की तैयारी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।

भारत इस सत्र के अपने पहले मैच में 10 फरवरी को स्पेन से भिड़ेगा, उसके बाद 11 फरवरी को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाली टीम नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगा। मेजबान टीम इसके बाद 15 फरवरी को आस्ट्रेलिया और 16 फरवरी को भुवनेश्वर चरण के आखिरी मैच में आयरलैंड को चुनौती पेश करेगी।

RELATED ARTICLES

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी, राउज एवेन्यू कोर्ट ने सबूतों के अभाव में सुनाया फैसला

नई दिल्ली।भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बड़ी कानूनी...

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी, राउज एवेन्यू कोर्ट ने सबूतों के अभाव में सुनाया फैसला

नई दिल्ली।भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बड़ी कानूनी...

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। भगवान भोले का प्रिय श्रावण मास 30जुलाई को शुरू हो चुका है, और 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है, जो कि...

आशियाना जैन मंदिर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर मुनिराज के पावन सान्निध्य में जैन मिलन संस्था, लखनऊ...

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के चरित्र का किया मार्मिक वर्णन

सुदामा चरित्र के वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालुडॉ. नीरज बोरा ने किया शिव मंदिर निर्माण का भूमि पूजनलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री बंदी माता स्थान...

पूर्वजों की विरासत को सहेजना समय की जरूरत : प्रो. डॉ. अब्बास मेहदी

लखनऊ। पूर्वजों की शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं सामुदायिक सेवाओं को लिखित रूप में संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाना आज समय की सबसे बड़ी...

श्रावण प्रसंग संगीत कार्यशाला का शुभारंभ

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा रविवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में गोद लिए हुलसी फिरें नामक सात दिवसीय आॅनलाइन श्रावण प्रसंग...