back to top

वाराणसी में योगी का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को कैशलेस इलाज, 1.10 करोड़ बच्चों को DBT से 1200 रुपये

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। इस योजना से प्रदेश के करीब 12 लाख शिक्षकों और उनके आश्रितों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही सरकार ने 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में 1200 रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी तो वे और बेहतर तरीके से बच्चों का भविष्य संवार सकेंगे। योजना के तहत सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक अब सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस इलाज करा सकेंगे।

इसके अलावा 10 लाख शिक्षकों और संविदा कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए State Bank of India के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते में जीवन बीमा, व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, विकलांगता कवर और हवाई दुर्घटना कवर जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

वहीं, डीबीटी व्यवस्था के तहत 1.10 करोड़ बच्चों के अभिभावकों के खातों में 1200 रुपये भेजे गए हैं, जिससे वे यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्वेटर, स्कूल बैग और स्टेशनरी जैसी जरूरी सामग्री खरीद सकेंगे। कार्यक्रम में ‘स्वच्छ एवं हरित विद्यालय योजना’ के तहत राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत 12 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को सम्मानित भी किया गया।

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि यह योजना शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करती है। इससे शिक्षक बिना किसी चिंता के शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर ध्यान दे सकेंगे।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में प्रदेश में ड्रॉपआउट दर करीब 15 प्रतिशत थी, जो अब घटकर 3 प्रतिशत से भी कम हो गई है। साथ ही सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को 12वीं तक उच्चीकृत कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...