back to top

योगी ने दी 86.71 लाख लाभार्थियों को 1301.84 करोड़ रुपये की पेंशन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर कोविड-19 महामारी के मद्देनज़र वृद्धावस्था, निराश्रित, दिव्यांग और कुष्ठावस्था पेंशन की एक किश्त और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना पैकेज के तहत अतिरिक्त राहत राशि के तौर पर 86.71 लाख से ज़्यादा लाभार्थियों के खातों में 1301.84 करोड़ रुपये की धनराशि ऑनलाइन ट्रांसफर की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया वैश्विक महामारी कोविड-19 से लड़ रही है। कोरोना को रोकना हमारे लिए एक चुनौती है। इसके लिए ज़रूरी है कि सभी लोग जागरूक हों, कहीं भीड़ इकठ्ठा न होने पाए। उन्होंने कहा कि सतर्कता ही इसका बचाव है। सभी लोग मास्क व गमछे का प्रयोग अवश्य करें तथा समय-समय पर हाथ धोएं।

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांव, गरीब, किसान के हितों को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज की घोषणा की थी। उन्होंने तकनीक के प्रयोग पर बल दिया है, जिसका परिणाम है कि आज लोगों को शोषण से मुक्ति मिली है। हर लाभार्थी को उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि ट्रांसफर की जा रही है।

उन्होंने सभी लाभार्थियों से धनराशि निकालने के लिए काॅमन सर्विस सेन्टर अथवा बैंकिंग काॅरेस्पाॅन्डेन्ट की सेवाएं लेने की अपील की, ताकि बैंकों में भीड़ को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 3.56 करोड़ जनधन खातों में 500-500 रुपये की धनराशि, 2.4 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 2000-2000 रुपए और 1.54 करोड़ उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 करोड़ गरीबों को राशन उपलब्ध करवाने की भी कार्यवाही की गई है। 1 जून से प्रदेश सरकार छठी बार गरीबों को राशन उपलब्ध करवा रही है। 33 लाख श्रमिकों को 1000 रुपये का भरण-पोषण भत्ता व राशन किट उपलब्ध कराई गई है। आज हस्तान्तरित धनराशि में पेंशन राशि तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की राहत राशि को शामिल करते हुए वृद्धावस्था, निराश्रित तथा दिव्यांग पेंशन योजना के लाभार्थियों को प्रति लाभार्थी 1500 रुपये की दर से धनराशि हस्तान्तरित की गयी है। कुष्ठावस्था पेंशन योजना के अन्तर्गत 2500 रुपये की धनराशि प्रदान की गयी।

योगी ने जालौन, बरेली, देवरिया, बहराइच, मेरठ, मथुरा और वाराणसी जिलों के अलग-अलग पेंशन लाभार्थियों से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उनका हाल-चाल पूछा और पेंशन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की।

गौरतलब है कि वृद्धास्था पेंशन के 49,87,054 लाभार्थियों को 249.35 करोड़ रुपये जून महीने की मासिक पेंशन के तौर पर तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना पैकेज के तहत 498.71 करोड़ रुपए, निराश्रित महिला पेंशन की 26,06,213 लाभार्थियों को 130.31 करोड़ रुपये मासिक पेंशन तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना पैकेज के तहत 260.62 करोड़ रुपये तथा दिव्यांग पेंशन के 10,67,786 लाभार्थियों को 53.39 करोड़ रुपये जून महीने की मासिक पेंशन के रूप में तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना पैकेज के तहत 106.78 करोड़ रुपये दिये गये। कुष्ठावस्था पेंशन के 10,728 लाभार्थियों को 2.68 करोड़ रुपये जून महीने की मासिक पेंशन के रूप में ट्रांसफर किये गये।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...