back to top

योगी सरकार का फैसला, कक्षा आठ तक के सभी स्कूल 4 अप्रैल तक रहेंगे बंद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कक्षा 01 से 08 तक के सभी परिषदीय एवं प्राइवेट स्कूलों को रविवार 04 अप्रैल तक बंद रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि अन्य स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन सुनिश्चित कराया जाये।

गौरतलब है कि, इससे पहले सरकार ने होली की छुट्टियां एडवांस में करने का निर्णय लेते हुए सभी स्कूल 31 मार्च तक बंद करने के आदेश दिये थे। मुख्य सचिव आरके तिवारी ने बताया कि अब कोरोना के मामले बढ़ते देख शासन ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूल रवविार तक बंद रखने का नर्णिय लयिा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी कार्यक्रम के आयोजन पर रोक नहीं है, लेकिन जुलूस, कार्यक्रम और सार्वजनिक समारोह के लिए अब प्रशासन की अनुमति जरूर लेनी होगी।

प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मार्च में हर दिन नये मामलों की संख्या बढ़ने का सिलसिला जारी है। लखनऊ में सक्रिय मरीजों की संख्या फिर तीन हजार के करीब पहुंच गयी है। सचिवालय में खाद्य एवं रसद विभाग के बाद अब वित्त विभाग में भी कोरोना का संक्रमण फैल गया है।

विशेष सचिव ओपी द्विवेदी और कुछ कर्मचारियों के भी कोरोना संक्रमित होने सूचना मिली है। पहले खाद्य एवं रसद विभाग में 14 कर्मचारी संक्रमित पाये जा चुके हैं। इन दिनों लगभग सभी दफ्तरों, प्रतिष्ठानों में रोजाना कोविड पॉजिटिव मरीज की संख्या बढ़ रही है। कभी सचिवालय, कभी बैंक, कभी स्कूल, कभी होटल तो कभी पुलिस, रेलकर्मी या नगर निगम कर्मी पॉजिटिव हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...