back to top

योगी सरकार ने स्थापित किया कानून का राज : राज्यपाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष द्वारा प्राय: योगी सरकार पर निशाना साधे जाने के बीच राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार ने अपराधमुक्त, भयमुक्त और अन्यायमुक्त वातावरण तथा कानून का राज स्थापित किया है।

विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा और विधान परिषद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए आनंदीबेन पटेल ने कहा, कानून व्यवस्था को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए मेरी सरकार ने अपराधमुक्त, भयमुक्त और अन्यायमुक्त वातावरण तथा कानून का राज स्थापित किया है। मेरी सरकार के कार्यकाल में सभी संप्रदायों के मध्य आपसी सौहार्द पूर्णत: कायम रहा है। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में इसी कड़ी में र्फुखाबाद की घटना का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रियता, साहस और संवेदनशीलता ने जनपद र्फुखाबाद में बंधक बनाए गए 23 मासूम बच्चों को सुरक्षित निकालकर भयमुक्त समाज की स्थापना के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि 2017 के सापेक्ष गत वर्ष में दुष्कर्म की घटनाओं में 35.06 प्रतिशत की कमी आई है। इसी प्रकार डकैती की घटनाओं में 53.7, लूट में 44.5, बलबा में 38.1, अपहरण में 30.43 और हत्या में 14.05 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

पटेल ने कहा, मेरी सरकार ने अपराधियों के विरुद्घ कठोर अभियोजन सुनिश्चित करते हुए उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। पॉक्सो एक्ट में 2018 में दो लोगों को मृत्युदंड, 67 को आजीवन कारावास और 420 लोगों को अन्य सजा हुई। 2019 में तीन को सजा ए मौत, 152 को आजीवन कारावास और 585 लोगों को अन्य सजा हुई।

उन्होंने कहा कि लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण कानून 2012 से संबंधित आपराधिक वादों के जल्द निस्तारण के लिए 218 पॉक्सो न्यायालयों का गठन किया गया है। इसके अलावा अधीनस्थ न्यायालयों में 194 नवीन न्यायालय कक्षों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

राज्यपाल ने कहा कि पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के मकसद से महानगरीय क्षेत्रों में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू की गई है, जिसके पहले चरण में इसे लखनऊ और गौतम बुद्घ नगर में लागू किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को पुलिस की विभिन्न सेवाएं सरलता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यूपीकाप मोबाइल ऐप बनाया गया, जिसमें 28 सेवाओं मसलन ईप्राथमिकी पंजीकरण, वरिष्ठ नागरिक शिकायत, लापता व्यक्ति, किराएदार सत्यापन आदि का समावेश किया गया है। इस ऐप को पांच लाख से अधिक लोग डाउनलोड कर चुके हैं। वर्तमान में साइबर अपराधों में हो रही बढ़ोतरी से निपटने के लिए लखनऊ और गौतम बुद्ध नगर में साइबर थाने क्रियाशील हैं और अन्य परिक्षेत्रीय कार्यालयों में भी साइबर थाने स्थापित किए जाने का फैसला किया गया है।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

एशियन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 की ऑफिशियल हाइड्रेशन पार्टनर बनी बिसलेरी

मुंबई। देश की प्रमुख पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने एशियन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 (आइस) के साथ अपने जुड़ाव की...

2026 की दूसरी छमाही में व्हाइट-कॉलर नौकरियों में तेजी के संकेत, 79% HR लीडर्स ने जताई नई भर्तियों की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत में व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट 2026 की दूसरी छमाही (H2) में और मजबूत होने के संकेत दे रहा है। नौकरी पोर्टल naukri.com...

सितंबर माह में होगी व्यापारी रैली, 5000 व्यापारी रैली में होंगे शामिल :संजय गुप्ता

व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 व्यापारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता सम्मानित किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश...