back to top

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मंजूरी मिलने पर योगी ने जताया आभार

लखनऊ। केंद्र सरकार से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाने को मंजूरी मिलने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया।

योगी ने कहा, प्रभु श्रीराम के जन्मस्थान पर एक भव्य मंदिर के निर्माण के उद्देश्य से एक स्वायत्त ट्रस्ट का गठन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद। यह ट्रस्ट सभी निर्णय लेने में सक्षम होगा। योगी ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को प्रभु श्री राम के जन्मस्थान पर एक भव्य मंदिर बनाने के लिए एक स्वायत्त ट्रस्ट का गठन करने के लिए कोटिश: धन्यवाद।

उन्होंने कहा, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पूरी तरह स्वतंत्र एवं मंदिर निर्माण से संबंधित सभी निर्णय लेने में सक्षम होगा।योगी आदित्यनाथ ने कहा, अवधपुरी में श्री राम जन्मभूमि पर स्थापित होने वाला मंदिर सामाजिक समरसता का प्रतीक स्थल होगा, पांच दशकों की प्रतीक्षा के बाद अब शीघ्र भव्य-दिव्य मंदिर में हमारे आराध्य प्रभु श्री राम विराजमान होंगे। यह हर्ष-उत्कर्ष एवं आनंद-उल्लास का अवसर है। प्रभु श्री राम हमारा मार्ग प्रशस्त करें।

मुख्यमंत्री ने कहा, आज का दिन ऐतिहासिक है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की पहली शिला दलित समाज के श्री कामेश्वर चौपाल जी ने रखी थी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के 15 सदस्यों में भी एक सदस्य सदैव दलित समाज से होगा। इस निर्णय के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...