back to top

योगी का दावा : सीएए विरोधी हिंसा में पुलिस की गोली से कोई नहीं मरा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दावा किया कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ गत 19 दिसम्बर को राज्य के विभिन्न जिलों में हुई हिंसा के दौरान एक भी व्यक्ति पुलिस की गोली लगने से नहीं मरा।

योगी ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा सीएए के खिलाफ उपद्रव के दौरान पुलिस की गोली से कोई नहीं मरा। जो मरे हैं, वे उपद्रवियों की गोली से ही मरे हैं।

उन्होंने कहा अगर कोई व्यक्ति किसी निर्दाेष को मारने के लिए निकला है और वह पुलिस की चपेट में आता है, तो या तो पुलिसकर्मी मरे, या फिर वह मरे… किसी एक को तो मरना होगा, लेकिन एक भी मामले में पुलिस की गोली से कोई नहीं मरा है।

मुख्यमंत्री ने सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस कार्वाई की तारीफ करते हुए कहा अगर कोई मरने के लिए आ ही रहा है तो वह जिंदा कैसे हो जाएगा।

योगी का यह बयान विपक्ष के उन आरोपों के परिप्रेक्ष्य में महत्वपूर्ण है, जिनके मुताबिक सीएए विरोधी हिंसा में मरे सभी लोग पुलिस की गोली से ही मारे गए हैं और यही वजह है कि पुलिस मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट उनके परिजनों को नहीं दे रही है। ज्ञातव्य है कि पिछली दिसम्बर में प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में सीएए के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन में 21 लोगों की मौत हुई थी।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष से पूछा कि सीएए का विरोध क्यों हो रहा है। आखिर कोई बात तो बोलें कि इसमें क्या गलत है। यह कानून भाजपा ने नहीं बनाया है। यह 1955 में बना कानून है। नेहरूलियाकत पैक्ट के अनुसार कानून बाद में बनाया गया।

उन्होंने कहा, विभाजन की त्रासदी से कौन ऐसा भारतीय है जो वास्तव में उस वक्त पीड़ित न हुआ हो। हजारों वर्षों तक देश एक रहा। उसे 1947 में दो टुकड़ों में बांट दिया गया। स्वार्थ के लिए देश का विभाजन करवा दिया। इससे निम्न हरकत और कुछ नहीं हो सकती। वर्ष 1947 में यही हुआ था।

योगी ने देश के विभाजन के वक्त पाकिस्तान गए दलित नेता जोगेन्द्र मण्डल को गद्दार करार देते हुए विपक्ष पर कटाक्ष किया और कहा एक बड़े षड्यंत्र का पर्दाफाश हुआ है। पीएफआई, सिमी जैसे संगठन का परिवर्तित नाम है। इन उपद्रवियों के साथ किसी प्रकार की सहानुभूति का मतलब पीएफआई और सिमी जैसे संगठनों का समर्थन है। आप जोगेन्द्र नाथ मण्डल जैसे मत बनिए। देश से गद्दारी करने वालों को गुमनाम मौत के सिवा कुछ नहीं मिलेगा।

उन्होंने कहा, सीएए के खिलाफ हिंसा हमें इस बारे में फिर सोचने को मजबूर करती है। आंदोलन में पीछे से हिंसा कर रहे लोगों को राजनीतिक संरक्षण मिला था। गत 15 दिसम्बर को जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में हिंसा हुई तो मैंने अलीगढ़ प्रशासन को सतर्क रहने को कहा। उस रात 15 हजार छात्र सड़क पर उतरकर अलीगढ़ को जलाना चाहते थे। अंदर से पहले पत्थर और फिर पेट्रोल बम फेंके गए। उसके बाद असलहे चले। कुलपति के लिखित अनुमति देने पर ही पुलिस अंदर गई और हल्का बल प्रयोग किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, अब तक तो मैं सोचता था कि अपराधी भी अपने पुत्रपुत्रियों को अपराधी नहीं बनाना चाहते हैं। मगर यहां कुछ नेता अपने पुत्रपुत्रियों को देशविरोधी नारे लगाने वालों के बीच भेजते हैं। आप किस तरफ ले जा रहे हैं? आपको तय करना होगा। आपको बापू के सपने को साकार करना है कि जिन्ना के सपने को? गौरतलब है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी सीएए के खिलाफ लखनऊ के घंटाघर इलाके में पिछले एक महीने से जारी अनिश्चितकालीन प्रदर्शन के दौरान देखी गई थीं।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

एशियन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 की ऑफिशियल हाइड्रेशन पार्टनर बनी बिसलेरी

मुंबई। देश की प्रमुख पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने एशियन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 (आइस) के साथ अपने जुड़ाव की...

2026 की दूसरी छमाही में व्हाइट-कॉलर नौकरियों में तेजी के संकेत, 79% HR लीडर्स ने जताई नई भर्तियों की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत में व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट 2026 की दूसरी छमाही (H2) में और मजबूत होने के संकेत दे रहा है। नौकरी पोर्टल naukri.com...

सितंबर माह में होगी व्यापारी रैली, 5000 व्यापारी रैली में होंगे शामिल :संजय गुप्ता

व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 व्यापारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता सम्मानित किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश...