back to top

योगी ने की जनता कर्फ्यू की अवधि सोमवार सुबह तक बढ़ाने की अपील

गोरखपुर/लखनऊ (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर रविवार को लगाए गए जनता कर्फ्यू की मीयाद और अधिक बढ़ाने के साफ संकेत देते हुए इसकी अवधि सोमवार सुबह छह बजे तक बढ़ाने की अपील की है।

गृह विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने यहां एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री ने अपील की है कि जनता कर्फ्यू की अवधि को सोमवार सुबह छह बजे तक बढ़ाने की अपील की है। योगी ने पुलिस और प्रशासन से कहा है कि सड़कों पर गश्त जारी रखे।

इसके पूर्व, मुख्यमंत्री ने जनता कर्फ्यू की अवधि बढ़ाने के स्पष्ट संकेत देते हुए रविवार को कहा कि सरकार की कोशिश कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या किसी भी हाल में न बढ़ने देने की है और इसके लिए हमें जनता कर्फ्यू जैसे कार्यक्रमों के लिए तैयार रहना होगा।

योगी ने यहां संवाददाताओं से कहा प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 27 थी, जिनमें से 11 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। बाकी सभी की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। हमारा प्रयास है कि हम यह संख्या किसी भी हाल में न बढऩे दें। इसके लिए हमें जनता कर्फ्यू जैसे कार्यक्रमों के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा मैं आह्वान करूंगा कि जनता कर्फ्यू में हर नागरिक अपनी सहभागिता दर्ज करते हुए अपने राष्ट्रीय कर्तव्यों का निर्वहन करे।

योगी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर लगाया गया जनता कर्फ्यू पूरे देश में कोरोना वायरस के खिलाफ एक सामूहिक लड़ाई है। कोरोना वायरस एक संक्रामक बीमारी है। इसलिए जरूरी है कि हम सामाजिक दूरी बनाकर रखें। बारबार हाथ धोने और डॉक्टरों द्वारा दिए जा रहे अन्य सुझावों का ध्यान रखना बहुत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने जनता से कोरोना वायरस से घबराने के बजाय इसका मुकाबला करने की अपील करते हुए कहा सरकार पूरी तरह अवाम के साथ है और वह किसी भी आवश्यक वस्तु की कमी नहीं होने देगी। प्रदेश के अस्पतालों में 2000 से ज्यादा पृथक वार्ड हैं। आने वाले दो दिनों में इनकी संख्या 10 हजार तक बढ़ाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने जनता से यह भी अपील की कि वे बाजारों में अनावश्यक भीड़ न लगाएं और ज्यादा से ज्यादा सामान खरीदने की होड़ न करें। उन्होंने दवा व्यवसायियों से अपील की जमाखोरी को बढ़ावा न दें और अधिकतम खुदरा मूल्य से ज्यादा दाम न वसूलें। शिकायत मिलने पर सरकार बहुत सख्त कार्वाई करेगी। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित तमाम शहरों में सुबह सात बजे से जनता कर्फ्यू शुरू हो गया और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

लखनऊ में आमतौर पर व्यस्त रहने वाले हजरतगंज, आलमबाग, गोमती नगर, अलीगंज और अमीनाबाद जैसे इलाकों में दुकानें पूरी तरह बंद रहीं और सड़कों पर पुलिस बलों के वाहनों के सिवाय और कोई गाडय़िां वाहन नजर नहीं आईं। अत्यावश्यक कार्य से निकलने वाले इक्का-दुक्का लोगों को पुलिसकर्मी समझाते नजर आए कि वे घरों में ही बंद रहे और बाहर ना निकले।

गोरखपुर, रायबरेली, आजमगढ़, गोंडा, बहराइच, कानपुर, बरेली और झांसी सहित तमाम जिलों से मिल रही खबरों के मुताबिक जनता कर्फ्यू का पूरा असर है और लोग अपने घरों में ही बंद है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। दुकानें और बाजार पूरी तरह बंद हैं। सिनेमाघर, कैफे, रेस्तरां और बार जैसी जगहों को बंद करने के आदेश सरकार ने पहले ही दे दिए थे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...