back to top

शुचितापूर्ण और स्वच्छ राजनीति के लिए जानी जातीं थीं सुषमा जी: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ: योगी आदित्यनाथ ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर आज यहां गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सुषमाजी हमेशा शुचितापूर्ण और स्वच्छ राजनीति के लिए जानी जाएंगी। उन्होंने स्वच्छ राजनीति के जो मानक स्थापित किए हैं वह सदैव के लिए लोगों के मानस पटल पर अंकित हो गए हैं। बुधवार को यहां जारी एक बयान में योगी ने कहा कि सुषमाजी का इस दुनिया से जाना सम्पूर्ण देश के लिए बड़ी क्षति है, वह आमजन के लिए एक प्रेरणा श्रोत रहीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, उन्होंने जिस भाव से सार्वजनिक जीवन में प्रवेश किया था उसी भाव से लगभग चार दशक से अधिक समय तक राजनीति में अनुकरणीय योगदान दिया और संसद तथा संसद के बाहर सुषमाजी ने हमेशा नारी शक्ति का सम्मान बढ़ाया। उन्हें पार्टी की ओर से जो भी जिम्मेदारी दी गई उसका उन्होंने भलीभांति निर्वहन किया।

 

योगी ने आज सुबह दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में सुषमा जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्घांजलि दी। बयान में उन्होंने कहा कि सुषमा ने हमेशा हम सभी का मार्गदर्शन किया और संसद में कैसे प्रस्तुति दी जाए इसका उदाहरण सभी के सामने रखा। उन्होंने कई मौकों पर पार्टी के लोगों को बताया कि कैसे शालीनता पूर्वक अपनी बात रखनी चाहिए। योगी ने कहा कि सुषमाजी अस्वस्थ होने के बावजूद बनारस में प्रवासी भारतीय दिवस की सफलता के लिए जिस प्रकार से योगदान दे रहीं थीं उससे हमें बहुत कुछ सीखने को मिला और उनका अप्रवासी भारतीयों के लिए अप्रतिम योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया – पूर्व पुलिस अधिकारी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक देने की मंजूरी

नयी दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि 2003 में एक अभियान के दौरान दो डकैतों को मार गिराने वाले...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...