back to top

बागवानी किसानों के माथे पर शिकन

डॉ. उपेंद्र अयोध्या, लखनऊ। कड़क सर्दियों के बावजूद शादी ब्याह के सीजन में घर गृहस्थी के साज-ओ-सामान क्रय विक्रय का बाजार बेहद गर्म है। प्रदेश की राजधानी के जाने माने फर्नीचर शोरूमों में मची है साखू साल से लेकर शीशम टीकवुड तक के इम्पोर्टेड आइटम्स की धूम।

महज सौ बरस पहले तक दुनिया में सबसे बेहतरीन इमारती लकड़ी के सबसे बड़े उत्पादक देश भारत में आज इम्पोर्टेड टीकवुड सोफा डबलबेड डाइनिंग टेबल का बाजार इतना गरम है कि केंद्रीय मंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी को कुछ दिन पहले नागपुर की सभा में खुलासा करना पड़ा कि भारत ४६ हजार करोड़ रुपए मूल्य की लकड़ी विदेश से आयात करता है।

एक ओर देश में विदेशी लकड़ियों के फर्नीचर की धूम है दूसरी ओर दुनिया की सबसे अच्छी इमारती लकड़ी उपजाने वाले तराई जिले बहराइच की जागरूक किसान स्नेहलता त्रिपाठी परेशान हैं कि अपने छह हजार सागौन पेड़ों की परमिट के लिए परमिट फीस, दस गुना वृक्षारोपण और इनके लिए दस गुना खेत खरीदने जैसे असंभव शर्तों का पालन व तीन करोड़ रुपये का इंतजाम कहां से करें।

दूसरी ओर यूपी की योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने इसी सोमवार को पेड़ लगाने और काटने की छूट वाला अपना दो साल पुराना फैसला पलटते हुए ऐसा निर्णय ले डाला है जिसने प्रदेश के बागवानों को गहरी चिंता में डाल दिया है जिन्होंने सीएम योगी का आदेश मानकर 2017 से 2019 तक अपने खेतों को बागान में तब्दील कर ग्रीन कार्बन संरक्षक का गौरव हासिल किया था।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...