back to top

रेसलर जॉन सीना ने इरफान खान और ऋषि कपूर को दी श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली। डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर जॉन सीना ने ऋषि कपूर और इरफान खान के निधन पर दुख जताते हुए इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरें शेयर कर श्रद्धांजलि दी हैं। उन्होंने तस्वीरों को कैप्शन नहीं दिया है लेकिन प्रशंसकों ने इस पर जमकर कमेंट किए है। एक ने लिखा, ‘एक लीजेंड दूसरे लीजेंड की तस्वीर पोस्ट कर रहा हैं।’ एक अन्य ने लिखा, ‘लीजेंड कभी नहीं मरते (ऋषि कपूर)’ एक प्रशंसक ने जॉन से पूछा कि क्या वह बॉलीवुड फिल्में देखते है।

जॉन अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर किसी भी कैप्शन या संदर्भ के बिना मीम और लोगों की तस्वीरें शेयर करते है, जिससे वह अपने फैंस को इनके पीछे की प्रेरणा का अनुमान लगाने पर मजबूर करते है। यहां तक कि उन्होंने बिग बॉस 13 के प्रतियोगी आसिम रियाज की तस्वीरें भी शेयर कीं थीं, जब वे बिग बॉस शो में एक प्रतिभागी थे। तब भी सीना ने भी इस तस्वीर को कैप्शन नहीं दिया।

इसके पहले उन्होंने शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के बेटे के लिए एक स्पेशल वीडियो मैसेज शेयर किया था और बाद में इंस्टाग्राम पर शिल्पा ने उनके लिए एक पोस्ट भी लिखा था। न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर के साथ दो साल चली लंबी लड़ाई के बाद बुधवार को इरफान की मौत हो गई। जबकि ऋषि कपूर का ल्यूकेमिया के चलते एक दिन बाद निधन हो गया। दोनों के निधन पर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

गौरतलब है कि ऋषि कपूर और इरफान खान के निधन के बाद बॉलीवुड में एक शोक की लहर हैं’ फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लिखा है कि ऋषि कपूर के निधन की खबर सुनकर वह एकदम टूट गए हैं’ ऋषि कपूर ने करीब एक साल तक अमेरिका में अपना इलाज करवाया था’ इसके बाद उन्होंने एक फिल्म की शूटिग भी शुरू की थीं’ हालांकि वह अब अधूरी रह गई हैं’ इस फिल्म में उनके अलावा जूही चावला की अहम भूमिका थीं’ वहीं इरफान खान फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आए थे’

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...