back to top

दुनिया : अब तक एक लाख 20 हजार की मौत

वॉशिंगटन। दुनियाभर में कोरोनावायरस से अब तक 19 लाख 34 हजार 976 संक्रमित हो चुके हैं। एक लाख 20 हजार 438 की मौत हो चुकी है। चार लाख 56 हजार 840 ठीक भी हुए हैं। स्पेन में 18 हजार 56 लोगों की जान जा चुकी है। 24 घंटे में 567 ने दम तोड़ा। अमेरिका (पांच लाख 87 हजार 173) के बाद संक्रमण के यहां सबसे ज्यादा एक लाख 72 हजार 541 केस हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस को स्वाइन फ्लू से 10 गुना घातक बताया है। सरकारों को लॉकडाउन या अन्य प्रतिबंध अचानक न हटाने की सलाह दी है। संगठन के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडहोनम गेब्रियेसस के मुताबिक, कोरोना संक्रमितों की स्वाइन फ्लू के मुकाबले 10 गुना ज्यादा मौतें हो रही हैं। यह भीड़ वाले इलाकों में ज्यादा तेजी से फैलता है। संक्रमण रोकने के लिए संक्रमित लोगों का पता लगाना, जांच और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति की पहचान जरूरी है।

वहीं, अमेरिका में कोरोनावायरस से अब तक 23 हजार 640 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें केवल न्यूयॉर्क में 10 हजार से ज्यादा जान गई है। देश में संक्रमण के मामले पांच लाख 86 हजार से ज्यादा हो गए हैं। अकेले न्यूयॉर्क में एक लाख 95 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। अमेरिका में सोमवार को 1,535 लोगों की मौत हुई। 26 हजार 641 नए मामले सामने आए। उधर, कोरोना की रोकथाम के लिए ब्रिटेन में लागू लॉकडाउन की अवधि सात मई तक बढ़ाई जाएगी। कार्यवाहक प्रधानमंत्री डोमिनिक रॉब गुरुवार को इसकी घोषणा करेंगे।

डोमिनिक बोरिस जॉनसन के अस्वस्थ होने के कारण कार्यवाहक प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। जॉनसन कोरोना संक्रमित थे और हाल ही में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली है। इस बीच, इटली में सोमवार को 566 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में कुल मौतें 20 हजार 465 हो गई। अमेरिका के बाद इटली दूसरा देश हैं, जहां 20 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है। एक दिन पहले यहां 466 लोगों ने दम तोड़ा था। वहीं, सोमवार को संक्रमण के 3,153 नए मामले सामने आए।

देश में अब संक्रमितों की संख्या एक लाख 59 हजार 516 हो गई है। इस बीच, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोमवार को कहा कि देश में कोरोनावायरस संक्रमण का असर कम होता दिख रहा है। हालांकि, 11 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। वहीं, फ्रांस गैर यूरोपीय देशों के साथ अपनी सीमाएं अगले आदेश तक बंद रखेगा। यहां सोमवार को 574 लोगों की मौत हुई और चार हजार 188 केस सामने आए।

उधर, चीन ने कोरोनोवायरस के इलाज के लिए प्रयोग के तौर पर दो वैक्सीन्स के क्लीनिकल ट्रायल्स को मंजूरी दी है। दोनों वैक्सीन सरकार के स्वामित्व वाले चीनी नेशनल फार्मा स्युटिकल ग्रुप के तहत वुहान इंस्टीट्यूट आॅफ बायोलॉजिकल प्रोडक्ट्स और बायोफार्मास्युटिकल कंपनी सिनोवैक बायोटेक के बीजिंग स्थित रिसर्च संस्था द्वारा बनाए जा रहे हैं। वहीं, ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि एक महीने में पहली बार 24 घंटे में 98 जान गई। इसके साथ ही यहां अब तक कुल चार हजार 683 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, यहां 73 हजार 303 लोग संक्रमित हैं। रूस में कोरोनावायरस से संक्रमण के 21 हजार 102 मामले हो गए हैं, जबकि 170 लोगों की मौत हो चुकी है।

सोमवार को यहां 2,558 नए केस सामने आए। संक्रमण के बढ़ते मामलों से निपटने क लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन देश में सेना तैनात कर सकते हैं। बीबीसी के मुाबिक, उन्होंने शीर्ष अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि दिन पर दिन स्थिति और खराब होती जा रही है। संक्रमण के केस बढ़ते जा रहे हैं। उधर, तुर्की सरकार की मीडिया ने बताया कि संक्रमण से बचाने के लिए देश में हजारों कैदियों को रिहा किया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को संसद में कानून पास किया गया। हालांकि, जिन पर आतंकवाद के आरोप हैं, उन्हें इसमें शामिल नहीं किया जाएगा। देश में कोरोना से अब तक 1,296 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 61 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं।

RELATED ARTICLES

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...

अंकिता भंडारी हत्याकांड: भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’ के नाम के खुलास से जुड़े वायरल ऑडियो-वीडियो क्लिप की जांच के सिलसिले में...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...

अंकिता भंडारी हत्याकांड: भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’ के नाम के खुलास से जुड़े वायरल ऑडियो-वीडियो क्लिप की जांच के सिलसिले में...

समझौते की खबर से बाजार में आयी नरमी, सेंसेक्स 1100 अंक उछला, रुपया भी हुआ मजबूत

अधिकारियों के अनुसार, शांति समझौते पर 19 जून को स्विट्जरलैंड में औपचारिक तौर पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। मुंबई। वैश्विक बाजारों में तेजी और कच्चे...

अमेरिका-ईरान समझौते से कच्चे तेल के वायदा भाव में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट

नयी दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने से ऊर्जा बाजारों में तेज बिकवाली के...

फीफा वर्ल्ड कप 2026 : जर्मनी कुल 239 गोल कर पांच बार की चैंपियन ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, कुराकाओ को 7-1 से रौंदा

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जर्मनी ने कुराकाओ को 7-1 से रौंदते हुए टूर्नामेंट का धमाकेदार जीत से आगाज किया है। इस शानदार प्रदर्शन...