back to top

World Cup 2023 : चोट से उबर नहीं पाएं हार्दिक पांड्या, वर्ल्ड कप के कुछ और मैचों से रहेंगे बाहर

नयी दिल्ली। स्टार आलराउंडर हार्दिक पंड्या भारत के अगले दो विश्व कप मुकाबलों से भी बाहर रह सकते हैं क्योंकि वह टखने की चोट से उबर नहीं पाए हैं जिसके कारण पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे।

पुणे में 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ अपनी ही गेंद पर क्षेत्ररक्षण करते हुए पंड्या के टखने में चोट लगी थी और वह 22 अक्टूबर को धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेल पाए थे। बड़ौदा का यह खिलाड़ी चोट से उबरने के लिए सोमवार को राट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) चला गया था।

एनसीए के एक सूत्र ने बताया,हार्दिक का उपचार चल रहा है। उसके बाएं टखने की सूजन काफी कम हुई है लेकिन वह सप्ताहांत ही गेंदबाजी की शुरुआत करेगा। इस समय उन्हें उबरने का समय देना महत्वपूर्ण है।

भारत अब तक अपने पांचों मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए काफी मजबूत स्थिति में है इसलिए पंड्या को अगले दो मैच के लिए आराम दिया जा सकता है जिससे उन्हें नॉकआउट से पहले पूरी तरह से उबरने का मौका मिलेगा।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा,पंड्या को गंभीर मोच आई है लेकिन सौभाज्ञ से फ्रेक्चर नहीं हुआ है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम अधिकतम एहतियात बरतना चाहती है। उनके अगले दो से तीन मैच से बाहर रहने की संभावना है। टीम चाहती है कि वह नॉकआउट चरण के लिए पूरी तरह फिट हों।

पंड्या का गुरुवार को फिटनेस परीक्षण हो सकता है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम इसी के आधार पर उनकी वापसी की तारीख तय करेगी। इस दौरान उनकी गेंदबाजी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और देखा जाएगा कि पूरा जोर लगाकर गेंदबाजी करते हुए बाएं पैर के टखने को लेकर वह असहज तो नहीं हैं।

भारत को अपना अगला मुकाबला गत चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ 29 अक्टूबर को लखनऊ में और दो नवंबर को मुंबई में श्रीलंका से खेलना है। पंड्या की अनुपस्थिति ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम एकादश में सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद शमी को जगह मिली थी।

शमी ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट चटकाए थे लेकिन लखनऊ की पिच से धीमे गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है और ऐसे में इस मैच के लिए रविचंद्रन अश्विन को एकादश में जगह मिल सकती है। अगर ऐसा होता है तो बल्लेबाजी भी मजबूत होगी क्योंकि अश्विन आठवें नंबर पर खेलेंगे।

RELATED ARTICLES

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...