back to top

रैंकिंग के आधार पर कार्यदाई संस्थाओं को दिया जाए काम : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न विभागों में निर्माण कार्यों के लिए कार्यदाई संस्थाओं की क्षमता तथा कार्य सम्पादन के आधार पर रैंकिंग करके उसके आधार पर ही उन्हें काम देने के आदेश दिए हैं। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि मुख्यमंत्री ने शनिवार रात अपने सरकारी आवास पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आजमगढ़ मण्डल के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि सभी कार्यों की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और समयबद्घ ढंग से पूरा किया जाए। विभिन्न विभागों में निर्माण कार्यों के लिए कार्यदाई संस्थाओं की क्षमता तथा कार्य सम्पादन के आधार पर रैंकिंग की जाए। रैंकिंग के अनुरूप ही उन्हें कार्य दिए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धन के अभाव में परियोजनाएं लम्बित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर जिले में हर परियोजना के लिए एक नोडल अधिकारी नामित किया जाए। परियोजनाओं की साप्ताहिकापाक्षिक समीक्षा की जाए, जिससे उन्हें गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराया जा सके।

योगी ने क्षेत्रीय सांसद और विधायकों से बातचीत की तथा विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय व संवाद बनाते हुए जनसमस्याओं का समाधान किया जाए। जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर समयबद्ध ढंग से निर्णय लेते हुए कार्यवाही की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर नल योजना के पहले चरण में बुन्देलखण्ड, दूसरे चरण में विन्ध्य क्षेत्र तथा तीसरे चरण में आर्सेनिकाफ्लोराइड प्रभावित क्षेत्रों में लागू की जा रही है। जनप्रतिनिधिगण इस योजना के तहत जलापूर्ति व्यवस्था के सम्बन्ध में अपने प्रस्ताव उपलब्ध कराएं।

उन्होंने मंडल के हर जिले में एल-2 कोविड अस्पताल आवश्यकतानुसार स्थापित किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि संक्रमण से बचाव और इलाज के लिए पूरी श्रम शक्ति लगाई जाए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आजमगढ़ के मण्डलायुक्त और आजमगढ़, बलिया तथा मऊ के जिलाधिकारियों से विकास योजनाओं की प्रगति के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे, सीएम योगी ने किया स्वागत

6,332 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात और गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर हैं,...

बाहुबली 2 के 9 साल बेमिसाल: ‘द इटरनल वॉर’ के साथ वैश्विक मंच पर गूंजेगा माहिष्मती का जयघोष

मुंबई । भारतीय सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई फिल्म ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ की रिलीज को आज नौ साल पूरे...

जकार्ता में खड़ी ट्रेन से टकराई सुपरफास्ट ट्रेन, 14 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा यात्री घायल

जकार्ता । इंडोनेशिया के जकार्ता के बाहरी इलाके में भीषण रेल हादसा हो गया है जहां दो ट्रेनों की भीषण टक्कर हो गई। इस...

ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल 5 को , बन रहा दुर्लभ संयोग

लखनऊ। हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन संकटमोचन हनुमान जी को समर्पित है। वैसे तो सनातन धर्म में साल का हर मंगलवार विशेष होता...

मानस एवं नर्मदेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस पर हुआ सामूहिक सुंदरकांड पाठ

सभी भक्तों ने भंडारा प्रसाद ग्रहण कियालखनऊ। अयोध्या धाम मार्ग डालीगंज स्थित मानस एवं नर्मदेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस कार्यक्रम बड़े हर्षौल्लास के मनाया...

सुख-समृद्धि का प्रतीक नरसिंह जयंती कल

बुरी नजर से सुरक्षा और डर से मुक्ति मिलती हैलखनऊ। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि...

विशेष संयोग के साथ 2 मई से शुरू होगा ज्येष्ठ का महीना

ज्येष्ठ मास 2 मई से शुरू होकर 29 जून तक रहेगालखनऊ। सनातन धर्म में ज्येष्ठ मास को अत्यंत पवित्र और आध्यात्मिक उन्नति का विशेष...

गुरु वह दीपक है, जो स्वयं जलकर शिष्य के जीवन को प्रकाशमान करता है : डॉ लीना मिश्र

बालिका विद्यालय में भारत विकास परिषद द्वारा गुरुवंदन-छात्राभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। गुरुवंदन-छात्राभिनंदन भारतीय शिक्षा-संस्कृति की उस गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है, जिसमें गुरु और...

प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे, सीएम योगी ने किया स्वागत

6,332 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात और गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर हैं,...