back to top

कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट पर काम शुरू, यूपी मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के एमडी ने लिया जायजा

लखनऊ। आईआईटी कानपुर से मोती झील तक के 8.9 किलोमीटर लंबे कानपुर मेट्रो के प्रायोरिटी कोरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। आईआईटी कानपुर मेट्रो स्टेशन के 18 पिलर तथा वाया-डक्ट के 26 पिलर के लिए पाइलिंग कार्य के साथ पूरा कर लिया गया है। प्रायोरिटी कोरिडोर के लिए पहली पाइल-कैप की कास्टिंग का कार्य भी शनिवार को पूरा कर लिया गया है।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल परियोजना के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने अन्य मेट्रो अधिकारियों के साथ शनिवार को कानपुर मेट्रो के निर्माण कार्य की समीक्षा की और संतोषजनक प्रगति देखने के बाद पूरी मेट्रो टीम की सराहना की। इस दौरे में उन्होंने कास्टिंग यार्ड का भी जायजा लिया। जहां यू-गर्डर को बनाने का कार्य भी शुरू हो चुका है। उन्होंने मेट्रो टीम को अपनी इसी गति से कार्य करने के लिए कहा मेट्रो के निर्माण कार्य में प्रयोग आने वाले पियर कैप्स और यू-गर्डर की कास्टिंग भी कास्टिंग यार्ड में ही होगी।

कास्टिंग यार्ड को मेट्रो के निर्माण क्षेत्र के पास ही बनाया जाता है जिससे की निर्माण कार्य में लगने वाले यू-गर्डर और पियर कैप्स को आसानी से कंस्ट्रक्शन साईट तक ले जाया जा सकेगा। कुमार केशव ने अपनी संतुष्टि व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को अपनी इसी गति से कार्य करने का निर्देश दिया जिससे कानपुर मेट्रो का कार्य तय समय सीमा में पूरा किया जा सके। उन्होंने कानपुर कि जनता से भी मेट्रो निर्माण की जगह और आस-पास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...