back to top

महिला टी20 विश्व कप से खेल और लोकप्रिय होगा : हरमनप्रीत

मेलबर्न। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शुक्रवार को कहा कि पिछले दो साल में टीम का प्रदर्शन लगातार बेहतर हुआ है और आगामी टी20 विश्व कप में खेल को और लोकप्रिय बनाने की क्षमता है।

आस्ट्रेलिया में त्रिकोणीय श्रृंखला में भारत को लगातार दो पराजय का सामना करना पड़ा। अब उसे शनिवार को मेजबान के खिलाफ हर हालत में जीतना है। इसके बावजूद फाइनल में उसका खेलना आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मैच के नतीजे पर निर्भर होगा। आईसीसी के लिए एक कालम में हरमनप्रीत ने लिखा कि पिछले दो साल में महिला टी20 क्रिकेट ने लंबा सफर तय किया है।

हरमनप्रीत ने कहा , कुछ समय पहले तक टी20 क्रिकेट में 120 या 130 अच्छा स्कोर होता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। टीमों का आत्मविश्वास बढा है और बड़े स्कोर बन रहे हैं। उन्होंने कहा , दुनिया भर में टीमों का प्रदर्शन बेहतर हो रहा है। टी20 विश्व कप से यह और बेहतर होगा।

टी20 विश्व कप आस्ट्रेलिया में 21 फरवरी से शुरू होगा। हरमनप्रीत ने कहा , पिछले दो साल में भारत का वनडे क्रिकेट में प्रदर्शन अच्छा रहा है लेकिन हमारी टी20 टीम जूझती नजर आई। पिछले दो साल में हमने सुधार की काफी कोशिश की है और हमारे अपने मजबूत पक्ष हैं। हमारी ताकत स्पिन गेंदबाजी है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...