back to top

महिला कलाकारों ने कला शिविर में बनायीं कृतियां

शिविर में 14 महिला चित्रकार शामिल हुईं
लखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी की ओर से नारी शक्ति वंदन विधेयक से प्रेरित कला नवाचार अभियान संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज में समान भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। अकादमी परिसर में नारी स्वावलम्बन पर आधारित महिला चित्रकारों के चित्रकला शिविर लगाया गया। शिविर में 14 महिला चित्रकार शामिल हुईं हैं। शिविर में नारी स्वावलम्बन पर आधारित चित्रांकन के लिए 2.5 ७ 3 फीट कैनवास एवं एक्रेलिक रंग उपलब्ध कराये गये हैं। सभी प्रतिभागी कलाकारों द्वारा एक-एक कलाकृति का सृजन किया जायेगा। शिविर में महिला कलाकारों में पायल सिंह, इमिलिया मज, डॉ शगुफ्ता खानम, मालविका कपूर , डॉ दुर्गेश नन्दिनी शर्मा, भारती प्रजापति, मानसी मोर्या, प्रिया वर्मा, शिवांगी राज, अंजनी वर्मा, पद्मिनी मेहता, वैश्वी बर्नवाल, आशिता गुप्ता, पायल चक्रवर्ती आदि शामिल हैं। चित्रकला शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर निदेश्क संस्कृति निदेशालय डा. सृष्टि धवन ने किया। अकादमी के निदेशक अमित कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि शिविर 19 अप्रैल तक जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

आकांक्षा थिएटर के 49 वर्ष पूरे होने पर होगा तीन नाटकों का मंचन

तीन दिवसीय नाट्य समारोह 25 मई से लखनऊ। नगर की प्रतिष्ठित नाट्य संस्था आकाक्षा थियेटर आर्टस् लखनऊ ने अपनी स्थापना 15 अप्रैल 1977 से 15...

गुरुद्वारा यहियागंज में गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व आज

शबद कीर्तन द्वारा संगतो को निहाल करेंगेलखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज में श्री गुरु अंगद देव जी का प्रकाश...

पं. साजन मिश्र से छात्रों ने सीखी संगीत की बारीकियां

चार दिवसीय गायन कार्यशाला का तृतीय दिवस सम्पन्न लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे जी की पावन स्मृति में स्थापित पीठ...

बुद्ध पूर्णिमा 1 को, शहर में होंगे विविध आयोजन

भगवान विष्णु की पूजा भी की जाती हैलखनऊ। वैशाख पूर्णिमा को ही बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है। इस वर्ष यह 1 मई को मनाई...

सुख-समृद्धि का प्रतीक गंगा सप्तमी 23 को

गंगा सप्तमी पर स्नान-दान का है विशेष महत्वलखनऊ। सनातन धर्म में गंगा सप्तमी का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन मां...

आकांक्षा थिएटर के 49 वर्ष पूरे होने पर होगा तीन नाटकों का मंचन

तीन दिवसीय नाट्य समारोह 25 मई से लखनऊ। नगर की प्रतिष्ठित नाट्य संस्था आकाक्षा थियेटर आर्टस् लखनऊ ने अपनी स्थापना 15 अप्रैल 1977 से 15...

गुरुद्वारा यहियागंज में गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व आज

शबद कीर्तन द्वारा संगतो को निहाल करेंगेलखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज में श्री गुरु अंगद देव जी का प्रकाश...

पं. साजन मिश्र से छात्रों ने सीखी संगीत की बारीकियां

चार दिवसीय गायन कार्यशाला का तृतीय दिवस सम्पन्न लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे जी की पावन स्मृति में स्थापित पीठ...

मैं बस अपने काम पर फोकस करती हूं : निखिता गांधी

जब तक मैं अपनी सोच को एक्सीक्यूट नहीं कर लेता, तब तक संतुष्टि नहीं मिलतीलखनऊ। म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग और मजबूत पहचान बना...