back to top

उच्चतम न्यायालय के बाहर आत्मदाह की कोशिश करने वाली महिला की मौत

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय के बाहर एक पुरुष के साथ कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास करने वाली 24 वर्षीय महिला की मंगलवार को मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। महिला ने 16 अगस्त को आत्मदाह की कोशिश की थी और वह 85 प्रतिशत तक जल गयी थी। सत्ताइस वर्षीय व्यक्ति 65 फीसदी तक जल गया था और उसकी शनिवार को मौत हो गयी थी। दोनों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) दीपक यादव ने कहा, ैमंगलवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला और पुरुष द्वारा आत्मदाह का प्रयास करने के बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 309 (आत्महत्या का प्रयास) के तहत एक मामला दर्ज किया था। पुलिस को संदेह था कि पुरुष ने ही महिला को यह कदम उठाने के लिए राजी किया था। पुलिस ने कहा कि महिला उत्तर प्रदेश में गाजीपुर की रहने वाली थी और 2019 में बहुजन समाज पार्टी के सांसद अतुल राय ने कथित तौर पर महिला के साथ बलात्कार किया था।

 

इस मामले में सांसद पिछले दो साल से न्यायिक हिरासत में हैं। आत्महत्या का प्रयास करने से पहले महिला ने अपने सहयोगी के साथ एक फेसबुक लाइव वीडियो रिकॉर्ड किया था जिसमें उन्होंने अपनी पहचान का खुलासा किया और दावा किया कि उन्होंने 2019 में राय के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। महिला ने आरोप लगाया था कि कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आरोपी का समर्थन कर रहे हैं। इससे पहले, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा था कि दोनों ने यह अतिवादी कदम इसलिए उठाया क्योंकि एक अदालत ने बलात्कार के मामले में कथित तौर पर उम्र का गलत सबूत जमा करने पर जालसाजी के एक मामले में उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। महिला ने अपने फेसबुक वीडियो में वारंट का भी जिक्र किया था। महिला ने मार्च में उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर कर बलात्कार के अपने मामले को निष्पक्ष सुनवाई के लिए इलाहाबाद से दिल्ली स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था। अगस्त में, वाराणसी की एक अदालत ने राय के भाई द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर जालसाजी मामले में महिला के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...