back to top

करंट लगने से महिला की मौत

लखनऊ। थाना मदेयगंज क्षेत्र में निजी स्कूल के अन्दर सफाई करने के दौरान घुसी महिला की करंट लगने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को पीएम के लिये भेज दिया है। पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर सकी है।

मदेयगंज थाना क्षेत्र में हनुमन्त नगर बड़ी पकडिया के पास ब्रिलियन्ट एकेडमी स्कूल संचालित है। एसआई दिग्विजय यादव ने बताया कि शानिवार की दोपहर सूचना मिली कि ब्रिलियन्ट एकेडमी स्कूल में एक मानसिक बीमार महिला की करंट लगने से मौत हो गयी है। मौके पर पहुचंकर मामले की जांच की गयी तो महिला मृत अवस्था में मिली। वहां की केयर टेकर महिला गीता उम्र 65 वर्ष ने बताया कि दोपहर में करीब दो बजे स्कूल बंद हो गया था। इस दौरान वह स्कूल में सफाई का काम कर रही थी। करीब तीन बजे एक महिला स्कूल के दरवाजों को पीटने लगी। जब दरवाजा खोला तो वह जबरन धक्का देकर अन्दर घुस गयी और इधर-उधर भागने लगी।

जब तक वह आसपास के लोगों को एकत्र करती तब तक वह स्कूल के एक कमरे में घुसकर माइक व अन्य इलेक्ट्रिक सामान के वायर को पकड़कर खींचने लगी। जिससे उस महिला को करन्ट लग गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों ने मृतका मानसिक रुप से विक्षिप्त थी। जो मोहल्ले में घूमा करती थी। जिसकी शिनाख्त के प्रयास किया जा रहा है। वहीं स्कूल की प्रसिंपल सूनीता बाजपेई निवासी छितावापुर थाना हुसैनगंज ने बताया कि वह स्कूल बंद कराकर घर चली गयी थी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुचीं तो वह कई लोग मौजूद थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

यूपी बोर्ड 2026 परिणाम घोषित, 10वीं में अंशिका-कशिश टॉपर, 12वीं में शिखा वर्मा अव्वल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम एक साथ घोषित कर दिए। परिषद के...

कर्ज न देने से नाराज पड़ोसी ने की व्यवसायी की हत्या, चार गिरफ्तार

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ शहर के बाहरी इलाके में एक निर्माणाधीन मकान से व्यवसायी का शव मिलने की घटना के सिलसिले में पुलिस...

बंगाल चुनाव: भाजपा का दावा, कुमारगंज से पार्टी के उम्मीदवार के साथ तृणमूल समर्थकों ने मारपीट की

कुमारगंज (पश्चिम बंगाल)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरानकुमारगंज...

मोहिनी एकादशी व्रत 27 को, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

इस व्रत को करने से भगवान विष्णु की कृपा मिलती हैलखनऊ। वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी कहा जाता है।...

सीता नवमी का व्रत 25 को, मंदिरों में होगी विशेष पूजा

सीतामढ़ी जिले में पुनौरा धाम जहां देवी सीता का प्राकट्य हुआ थालखनऊ। हिंदू धर्म में वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को...

हॉरर-कॉमेडी से भरपूर अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’

16 साल बाद जब यह जोड़ी इसी जॉनर में दोबारा साथ आईलखनऊ। प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी वो आइकॉनिक जुगलबंदी है, जिसने सुपरहिट...

गुरु का अपने ही नक्षत्र के द्वितीय पद में गोचर, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

लखनऊ। देवगुरु बृहस्पति अप्रैल 2026 में पुनर्वसु नक्षत्र के द्वितीय चरण में प्रवेश कर रहे हैं। यह गोचर ज्योतिष की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण...

सुबह निकली बाबा की पालकी, साईं भजनों से सजी शाम

श्री साईं बाबा का स्थापना दिवसोत्सव पर पालकी, भजन संध्या व भंडारे का आयोजनलखनऊ। कुर्सी रोड, गौराबाग स्थित श्री साईं मंदिर का 16वां स्थापना...

कथक संस्थान में स्वस्थ महिला विकसित राष्ट्र पर संवाद

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. रश्मि चतुवेर्दी रहींलखनऊ। नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज 23 अप्रैल...