back to top

राखी बांधकर लौट रही महिला और उसकी बेटी की सड़क हादसे में मौत

बरेली (उप्र)। बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की रात अपने मायके से भाई को राखी बांधकर पति के साथ मोटरसाइकिल पर लौट रही एक महिला (25) और उसकी डेढ़ साल की बेटी की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। घायल व्यक्ति को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फरीदपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला पहाड़गंज की रहने वाली बिटोला (25) अपनी बेटी को लेकर पति के साथ अपने मायके शाहजहांपुर गई थी। राखी बांधकर लौटते समय रविवार रात नौ बजे फरीदपुर इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव मेंगीनगला के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि हादसे में बिटोला देवी और उनकी डेढ़ साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची फरीदपुर पुलिस ने राहुल (25) को बरेली शहर के निजी अस्पताल भर्ती कराया और मां-बेटी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...