back to top

गणतंत्र दिवस की इन शायरी से दें अपनों को शुभकामनाएं

लखनऊ। देश 26 जनवरी को पूरे जोश के साथ गणतंत्र दिवस मनाएगा। राजपथ पर भव्य 71वें गणतंत्र दिवस समारोह में देश की सैन्य ताकत दिखाई देगी। परेड में देश की सांस्कृतिक विविधता में एकता, अखंडता की झलक दिखाई देगी। न सिर्फ राजपथ, बल्कि विभिन्न स्कूल, कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में ध्वाजारोहण एवं राष्ट्रगान होगा।

आज के दिन अपनी जान की कुर्बानी देकर देश को आजाद करवाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद करना बेहद जरूरी है। भारत को एक आजाद देश बनाने के लिए इन लोगों ने अंग्रेजों के खिलाफ लगातार लड़ाई लड़ी। हम इन सभी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को भूल नहीं सकते। यह किसी धर्म विशेष का नहीं बल्कि पूरे देश का पर्व है। इस मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इस राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं भेज सकते हैं-

भारत के गणतंत्र का, सारे जग में मान
दशकों से खिल रही, उसकी अद्भुत शान
सब धर्मों को देकर मान रचा गया इतिहास का
इसलिए हर देशवासी को इसमें है विश्वास

ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा
ये शुभ दिन है हम सब का लहरा लो तिरंगा प्यारा
पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने है प्राण गंवाए
कुछ याद उन्हें भी कर लो जो लौट के घर न आये…
71वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

वतन हमारा ऐसे ना छोड़ पाए कोई
रिश्ता हमारा ऐसे ना तोड़ पाए कोई
दिल हमारा एक है एक है हमारी जान
हिन्दुस्तान हमारा है हम है इसकी शान

मुझे ना तन चाहिए, ना धन चाहिए
बस अमन से भरा यह वतन चाहिए
जब तक जिन्दा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए
और जब मरुं तो तिरंगा कफन चाहिए
Happy Republic Day 2020

अलग है भाषा, धर्म जात
और प्रांत, भेष, परिवेश
पर हम सब का एक ही गौरव है
राष्ट्रध्वज तिरंगा श्रेठ

देश भक्तों के बलिदान से
स्वतंत्र हुए हैं हम
कोई पूछे कौन हो
तो गर्व से कहेंगे
भारतीय हैं हम

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...