back to top

यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से, योगी सरकार पेश करेगी अनुपूरक बजट, हंगामे के आसार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल (विधानसभा और विधान परिषद) के दोनों सदनों का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर 2025 से शुरू होगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार (12 दिसंबर) को इसकी औपचारिक मंजूरी दे दी है। इसके बाद विधानसभा और विधान परिषद सचिवालय द्वारा सत्र आहूत करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

सत्र की शुरुआत की 19 दिसंबर 2025, सुबह 11 बजे से होगी। यह वर्ष 2025 का तृतीय सत्र होगा।सूत्रों के अनुसार, यह सत्र 24 दिसंबर तक चलने की संभावना है, जिसमें कुल छह कैलेंडर दिन होंगे। हालांकि, 21 दिसंबर को रविवार होने के कारण अवकाश रहेगा, जिससे प्रभावी कार्य दिवस चार या पांच ही रह पाएंगे।सत्र के पहले दिन दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार इस छोटे लेकिन महत्वपूर्ण सत्र में वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट पेश करने की तैयारी में है। यह बजट प्रदेश के विकास और आगामी योजनाओं के लिए अतिरिक्त वित्तीय प्रावधान सुनिश्चित करने हेतु महत्वपूर्ण होगा।


शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में तीखे हंगामे की प्रबल संभावना है। विपक्षी दल, विशेष रूप से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस, सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की रणनीति बना रहे हैं।

विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर विपक्ष सरकार से जवाबदेही मांगेगा। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों से जुड़े मुद्दे, प्रदेश की कानून-व्यवस्था और अन्य जनसरोकार के विषयों पर भी तीखी बहस होने की उम्मीद है। विपक्ष का मानना है कि छोटे सत्रों से जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा का पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाता है।यह सत्र विधायी कार्यों और प्रदेश के विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर के 100 % दावों पर FSSAI के आदेश पर लगाई रोक

नयी दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को खाद्य नियामक एफएसएसएआई के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें डाबर इंडिया को शहद, गाय...

आईटीआई प्रवेश: अभ्यर्थियों के लिए संस्थान व ट्रेड विकल्प बदलने का मौका, 9 से 12 अगस्त तक खुला रहेगा पोर्टल

लखनऊ । राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण...

अनिल कपूर का गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ 5 सितंबर से स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर

मुंबई। इस फेस्टिव सीज़न में स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार लेकर आ रहे हैं इंडिया का सबसे बड़ा फैमिली गेम शो इंडिया के टॉप 1%,...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु हरकिशन साहिा जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री...

अच्छे कर्म ही भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं : सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में चल रहे चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत जैन आचार्य श्री मानतुंगाचार्य विरचित श्री भक्ताम्बर स्तोत्र के 48 गाथाओं के व्याख्यान की श्रृंखला...

ऋषि का सद्ज्ञान पीड़ा पतन से मानव समाज को बचाता है : उमानन्द शर्मा

469वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत डॉ0 सर्वेश कुमार शुक्ला...

अगला सीजन लाने में दो-तीन साल भी लग सकते हैं : अमोल पाराशर

लखनऊ। 'ग्राम चिकित्सालय' यह सीरीज गांव की मिट्टी की खुशबू लिए अमेजन प्राइम पर दिखाई गई। इसमें चिकित्सालय यानी हॉस्पिटल में होने वाली छोटी...

नशे को ना, जीवन को हां नाट्य प्रस्तुतियों से जागरूकता का संदेश

लखनऊ। राज्य विश्वविद्यालयों एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित नशा मुक्त अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के...

सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को , नहीं लगेगा सूतक काल

लखनऊ। सूर्य ग्रहण को लेकर हर बार लोगों में अलग तरह की दिलचस्पी देखने को मिलती है। कोई इसे खगोलीय घटना के तौर पर...