back to top

यशस्वी जायसवाल व शुभमन गिल के तूफान में उड़ी विंडीज

लॉडेरहिल। यशस्वी जायसवाल (नाबाद 84) और शुभमन गिल (77 रन) की आतिशी बल्लेबाजी और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी के दम पर भारत ने चार मैचों की श्रृंखला के चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय में शनिवार को यहां वेस्टइंडीज को 18 गेंद शेष रहते नौ विकेट से हराया।

मैन आफ द मैच यशस्वी ने 51 गेंद की नाबाद पारी में 11 चौके और तीन छक्के लगाये जबकि गिल ने 47 गेंद की पारी में तीन चौके और पांच छक्के लगाकर लय में वापसी की। दोनों की पहले विकेट के लिए भारत की ओर से रोहित शर्मा और लोकेश राहुल की साझेदारी के रिकॉर्ड बराबरी की। रोहित और राहुल ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 165 रन की साझेदारी की थी। भारत की ओर से यह किसी भी विकेट के लिए संयुक्त रूप से दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। यह रिकॉर्ड संजू सैमसन और दीपक हुड्डा के नाम है।

इस जोड़ी ने आयरलैंड के खिलाफ पिछले साल दूसरे विकेट के लिए 176 रन की साझेदारी की थी। भारत ने वेस्टइंडीज आठ विकेट पर 178 रन पर रोकने के बाद तीन ओवर शेष रहते एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने श्रृंखला में 2-2 से बराबरी कर ली। इसका निर्णायक मुकाबला रविवार को खेला जायेगा। इससे पहले बल्लेबाजी के लिए आसान पिच पर अर्शदीप सिंह ( तीन विकेट) और कुलदीप यादव ( दो विकेट) की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज को कम स्कोर पर रोकर शानदार प्रदर्शन किया। अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल और मुकेश कुमार को भी एक-एक सफलता मिली। शिमरोन हेटमायर की 39 गेंद में 61 रन की पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाते रहने के बाद भी अच्छा स्कोर खड़ा किया।

हेटमायर ने 39 गेंद की पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाने के अलावा पांचवें विकेट के लिए शाई होप के साथ 49 रन की साझेदारी की। होप ने 29 गेंद की पारी में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 45 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करते हुए जायसवाल ने पहले ओवर में ओबेद मैकॉय के खिलाफ दो और तीसरे ओवर में जेसन होल्डर के खिलाफ तीन चौके जड़कर अपने आक्रामक तेवर दिखाये तो वहीं दूसरे छोर से लय तलाशने के लिए संभल कर बल्लेबाजी कर रहे शुभमन गिल ने मैकॉय के खिलाफ छक्का जड़कर हाथ खोला। जायसवाल ने पांचवें ओवर में रोमारियो शेफर्ड के खिलाफ लगातार चौको के साथ टीम का पचासा पूरा किया। पावरप्ले का फायदा उठाते हुए गिल ने ओडियन के ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाया जिससे पावरप्ले में टीम ने बिना किसी नुकसान के 66 रन बना लिये।

RELATED ARTICLES

श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने एसएलसी के खिलाफ मामला वापस लिया

कोलंबो। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी न करने पर श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के खिलाफ अदालत में...

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी अटैक हुआ और खतरनाक, इस स्टार खिलाड़ी की हुई वापसी

सिडनी। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने मिचेल स्टार्क को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने की अनुमति दे दी है और उम्मीद है कि यह...

बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे आरसीबी और गुजरात टाइटंस

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस की टीम शुक्रवार को यहां जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में आमने-सामने होगी तो...

मोहिनी एकादशी व्रत 27 को, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

इस व्रत को करने से भगवान विष्णु की कृपा मिलती हैलखनऊ। वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी कहा जाता है।...

सीता नवमी का व्रत 25 को, मंदिरों में होगी विशेष पूजा

सीतामढ़ी जिले में पुनौरा धाम जहां देवी सीता का प्राकट्य हुआ थालखनऊ। हिंदू धर्म में वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को...

हॉरर-कॉमेडी से भरपूर अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’

16 साल बाद जब यह जोड़ी इसी जॉनर में दोबारा साथ आईलखनऊ। प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी वो आइकॉनिक जुगलबंदी है, जिसने सुपरहिट...

गुरु का अपने ही नक्षत्र के द्वितीय पद में गोचर, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

लखनऊ। देवगुरु बृहस्पति अप्रैल 2026 में पुनर्वसु नक्षत्र के द्वितीय चरण में प्रवेश कर रहे हैं। यह गोचर ज्योतिष की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण...

सुबह निकली बाबा की पालकी, साईं भजनों से सजी शाम

श्री साईं बाबा का स्थापना दिवसोत्सव पर पालकी, भजन संध्या व भंडारे का आयोजनलखनऊ। कुर्सी रोड, गौराबाग स्थित श्री साईं मंदिर का 16वां स्थापना...

कथक संस्थान में स्वस्थ महिला विकसित राष्ट्र पर संवाद

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. रश्मि चतुवेर्दी रहींलखनऊ। नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज 23 अप्रैल...