back to top

बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे आरसीबी और गुजरात टाइटंस

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस की टीम शुक्रवार को यहां जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में आमने-सामने होगी तो उनका लक्ष्य बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। चिन्नास्वामी की थोड़ी चिपचिपी पिच पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में आरसीबी के बल्लेबाज नहीं चल पाए थे जिससे उसकी टीम को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।


आरसीबी की यह इस सत्र में दूसरी हार थी जिससे उसने शीर्ष चार में अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका गंवा दिया था। वह अब अंक तालिका में आठ अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। उसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद (8 अंक), दिल्ली कैपिटल्स और टाइटंस (प्रत्येक 6 अंक) का नंबर आता है। मौजूदा चैंपियन आरसीबी को यह बात अच्छी तरह से पता होगी कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ कमजोर प्रदर्शन से उसकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि उसे अब अपने अधिकतर मैच विरोधी टीम के मैदान पर खेलने हैं। यही नहीं वह अब अपने
दो घरेलू मैच भी रायपुर में खेलेगा। आरसीबी अब चिन्नास्वामी स्टेडियम में जीत हासिल करके अपने प्रशंसकों को शानदार विदाई देना चाहेगा लेकिन इसके लिए उसके बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा और प्रतिकूल परिस्थितियों में भी बड़ा स्कोर बनाने का तरीका ढूंढना होगा।


दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फिल साल्ट को छोड़कर कोई भी अन्य बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया था। कप्तान रजत पाटीदार और टिम डेविड जैसे छक्के जड़ने में माहिर बल्लेबाजों को भी रन बनाने के वैकल्पिक तरीके खोजने पड़े, हालांकि उन्हें इसमें बहुत अधिक सफलता नहीं मिली।इसलिए आरसीबी के बल्लेबाजों को एक प्लान बी तैयार रखना चाहिए, क्योंकि इसकी कोई गारंटी नहीं है कि उनका आक्रामक खेल हर समय कारगर साबित होगा। इसी तरह से गुजरात टाइटंस भी अपने बल्लेबाजों के प्रदर्शन से चिंतित है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में उसकी पूरी टीम 100 रन पर आउट हो गई थी और उसे 99 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था। इससे उसके नेट रन रेट पर भी विपरीत प्रभाव पड़ा है। कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर ने कुछ हद तक निरंतरता दिखाई है, लेकिन बी साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स और राहुल तेवतिया जैसे खिलाड़ी अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। गुजरात टाइटंस के पास प्रसिद्ध कृष्णा, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और राशिद खान जैसे अच्छे गेंदबाज हैं लेकिन उन्हें बल्लेबाजों से पर्याप्त सहयोग नहीं मिल पा रहा है।


टीम इस प्रकार हैं


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा।

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), शाहरुख खान, अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, टॉम बैंटन, ग्लेन फिलिप्स, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, साई किशोर, जयंत यादव, अरशद खान, शाहरुख खान, मानव सुथार, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कागिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा।


मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

RELATED ARTICLES

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी अटैक हुआ और खतरनाक, इस स्टार खिलाड़ी की हुई वापसी

सिडनी। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने मिचेल स्टार्क को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने की अनुमति दे दी है और उम्मीद है कि यह...

बागपत में अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, मुठभेड़ में दो अपराधी घायल

बागपत। बागपत जिले में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया और बृहस्पतिवार को मुठभेड़ के बाद गिरोह के तीन सदस्यों...

पश्चिम बंगाल में मतदान जारी, सीईओ स्वयं कर रहे हैं लाइव मॉनिटरिंग,गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई की तैयारी

पश्चिम बंगाल । भारत निर्वाचन आयोग की निगरानी में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के तहत मतदान प्रक्रिया जारी है। चुनाव को...

बंगाल चुनाव: भाजपा का दावा, कुमारगंज से पार्टी के उम्मीदवार के साथ तृणमूल समर्थकों ने मारपीट की

कुमारगंज (पश्चिम बंगाल)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरानकुमारगंज...

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी अटैक हुआ और खतरनाक, इस स्टार खिलाड़ी की हुई वापसी

सिडनी। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने मिचेल स्टार्क को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने की अनुमति दे दी है और उम्मीद है कि यह...

बागपत में अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, मुठभेड़ में दो अपराधी घायल

बागपत। बागपत जिले में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया और बृहस्पतिवार को मुठभेड़ के बाद गिरोह के तीन सदस्यों...

उत्तराखंड में बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, चारधाम यात्रा पूर्ण रूप से शुरू

देहरादून। उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्वप्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट छह माह बंद रहने के बाद बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं के...

पश्चिम बंगाल में मतदान जारी, सीईओ स्वयं कर रहे हैं लाइव मॉनिटरिंग,गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई की तैयारी

पश्चिम बंगाल । भारत निर्वाचन आयोग की निगरानी में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के तहत मतदान प्रक्रिया जारी है। चुनाव को...

ईरान ने की होर्मुज जलडमरूमध्य में एक मालवाहक जहाज पर गोलीबारी

दुबई। ईरान के अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने बुधवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में एक कंटेनर जहाज पर गोलीबारी की, जिससे जहाज क्षतिग्रस्त हो गया। पाकिस्तान...