back to top

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी अटैक हुआ और खतरनाक, इस स्टार खिलाड़ी की हुई वापसी

सिडनी। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने मिचेल स्टार्क को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने की अनुमति दे दी है और उम्मीद है कि यह तेज गेंदबाज दिल्ली कैपिटल्स के एक मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उपलब्ध रहेगा। कोहनी और कंधे में चोट के कारण बाएं हाथ कें तेज गेंदबाज स्टार्क जनवरी से कोई मैच नहीं खेल पाए हैं। उन्होंने एशेज के पांचों टेस्ट मैचों में अहम भूमिका निभाई। उन्हें इस श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। इसके बाद उन्होंने सिडनी सिक्सर्स के लिए बिग बैश लीग के पांच मैच भी खेले थे।

क्रिकेट डॉट कॉम एयू के अनुसार, उम्मीद है कि स्टार्क भारत में अब कड़ा अभ्यास करेंगे। वह दिल्ली के राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक मई को होने वाले मैच में खेलने की राह पर हैं, जो उनका आईपीएल के वर्तमान सत्र में अपना पहला मैच होगा। इस 36 वर्षीय खिलाड़ी की आईपीएल के शुरूआती चरण में अनुपस्थिति ने विदेशी खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता पर बहस छेड़ दी थी, जिसके चलते स्टार्क को सोशल मीडिया पर स्पष्टीकरण भी देना पड़ा था। उन्होंने इसे बेहद गलत जानकारी करार दिया था।

स्टार्क ने पिछले सत्र में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से 11 मैचों में 14 विकेट लिए थे। दिल्ली अभी छह मैचों में तीन जीत और तीन हार के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। इस बीच आस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस भी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इस सत्र में अपना पहला मैच खेलने के लिए तैयार हैं, वहीं जोश हेजÞलवुड ने शुरूआती मैचों में अनुपस्थित रहने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलना शुरू कर दिया है।

RELATED ARTICLES

बंगाल चुनाव: भाजपा का दावा, कुमारगंज से पार्टी के उम्मीदवार के साथ तृणमूल समर्थकों ने मारपीट की

कुमारगंज (पश्चिम बंगाल)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरानकुमारगंज...

बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे आरसीबी और गुजरात टाइटंस

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस की टीम शुक्रवार को यहां जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में आमने-सामने होगी तो...

बागपत में अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, मुठभेड़ में दो अपराधी घायल

बागपत। बागपत जिले में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया और बृहस्पतिवार को मुठभेड़ के बाद गिरोह के तीन सदस्यों...

उत्तराखंड में बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, चारधाम यात्रा पूर्ण रूप से शुरू

देहरादून। उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्वप्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट छह माह बंद रहने के बाद बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं के...

पश्चिम बंगाल में मतदान जारी, सीईओ स्वयं कर रहे हैं लाइव मॉनिटरिंग,गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई की तैयारी

पश्चिम बंगाल । भारत निर्वाचन आयोग की निगरानी में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के तहत मतदान प्रक्रिया जारी है। चुनाव को...

ईरान ने की होर्मुज जलडमरूमध्य में एक मालवाहक जहाज पर गोलीबारी

दुबई। ईरान के अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने बुधवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में एक कंटेनर जहाज पर गोलीबारी की, जिससे जहाज क्षतिग्रस्त हो गया। पाकिस्तान...