back to top

बागपत में अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, मुठभेड़ में दो अपराधी घायल

बागपत। बागपत जिले में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया और बृहस्पतिवार को मुठभेड़ के बाद गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान नोमान, उम्मेद और रिजवान उर्फ रिजू के रूप में हुई है।पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सिंघावली अहीर थाने की पुलिस और सर्विलांस टीम संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र में वाहनों की जांच कर रही थी तभी उन्होंने एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया लेकिन वाहन सवार लोगों ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस दल गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्वाई में नोमान और उम्मेद गोली लगने से घायल हो गए जिसके बाद उन्हें काबू कर लिया। पुलिस दल ने उनके एक और साथी रिजवान को भी दबोच लिया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक कार, .315 बोर के दो तमंचे, कारतूस तथा पशुओं को बांधने में इस्तेमाल होने वाली जंजीरें और रस्सियां बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा, यह गिरोह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ और बागपत समेत कई जिलों के साथ-साथ हरियाणा के विभिन्न इलाकों में सक्रिय था और लंबे समय से पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। उन्होंने बताया कि गिरोह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्वाई की जा रही है और अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

जनता दर्शन में लोगाें की सुनवाई के दौरान सीएम योगी का अधिकारियों को सख्त निर्देश, बोले-संवेदनशील होकर समयसीमा में समस्याओं का निस्तारण करें

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी के पास जाकर उनसे मुलाकात की, उनके प्रार्थना पत्र लिए और उन्हें न्याय का पूरा भरोसा...

पश्चिम बंगाल में भारी मात्रा में देसी बम बरामद… एनआईए ने संभाली जांच की कमान

नयी दिल्ली/कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को लेकर एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। राज्य...

LSG के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने सुपर ओवर में पूरन को भेजने के फैसले का किया बचाव

बोले-टीम प्रबंधन ने खराब फॉर्म में होने के बावजूद पूरन को सबसे अच्छा विकल्प माना लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर...

केजरीवाल ने न्यायाधीश को पत्र लिखा….कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से या वकील के माध्यम से पेश नहीं होऊंगा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को पत्र लिखकर कहा कि...

CBI ने केजरीवाल के दिवंगत ‘रिश्तेदार’ से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में FIR दर्ज की

नयी दिल्ली। CBI ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे एक दिवंगत व्यक्ति के खिलाफ नाली निर्माण के...

KKR अंगकृष रघुवंशी पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना

लखनऊ। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी पर आॅब्स्ट्रक्शन आॅफ द फील्ड (क्षेत्ररक्षण में बाधा पहुंचाना) दिए जाने के बाद गुस्सा...