कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. रश्मि चतुवेर्दी रहीं
लखनऊ। नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज 23 अप्रैल 2026 को बिरजू महाराज कथक संस्थान संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत स्वस्थ महिला विकसित राष्ट्र विषय पर एक प्रभावशाली संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. रश्मि चतुवेर्दी रहीं (रिटायर्ड प्रोफेसर हिंद इंस्टिट्यूट आॅफ मेडिकल साइंस बाराबंकी) जिन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य, संतुलित दिनचर्या एवं जीवनशैली पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से बताया कि स्वस्थ नारी ही सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला है। इस अवसर पर संस्थान की अध्यक्ष डॉ. कुमकुम धर एवं उपाध्यक्ष डॉ. मिथलेश तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन संस्थान की प्रशिक्षिका डॉ0 उपासना दीक्षित द्वारा किया गया। संस्थान के विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह संवाद अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी रहा।





