back to top

सुबह निकली बाबा की पालकी, साईं भजनों से सजी शाम

श्री साईं बाबा का स्थापना दिवसोत्सव पर पालकी, भजन संध्या व भंडारे का आयोजन
लखनऊ। कुर्सी रोड, गौराबाग स्थित श्री साईं मंदिर का 16वां स्थापना दिवस (वार्षिकोत्सव) श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर साईं परिसर में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित की गई। सुबह बाबा की भव्य पालकी निकाली गई। शाम को श्री साईं भजन संध्या में भक्तों ने बाबा के भजनों में गोते लगाये। वहीं भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।सुबह मंगल स्नान व पूजन के बाद घोड़े, ऊंट, बैंड बाजे व आतिशबाजी के बीच साईं बाबा की पालकी निकली। यात्रा मंदिर परिसर से कुर्सी रोड, टेढ़ी पुलिया चौराहा होते हुए मंदिर परिसर पर सम्पन्न हुई। यात्रा में पुरुषों व महिलाओं के साथ सैकड़ों लोग शामिल हुए। शाम को भजन संध्या में गायकों ने बाबा का गुणगान किया। गायकों ने मुखड़ा सलोना अंखियों में करुणा, है साईं नाथ मेरे बाबा तेरे बिन मैं कुछ नहीं..,चलो शिरडी के द्वारे तुम्हे साईं पुकारे.. जैसे भजनों की माला को ऐसा पिरोया की लोग भक्ति में सराबोर हो झूम उठे। वहीं कलाकारों द्वारा पेश की गई भगवान की झांकिया आकर्षण का केन्द्र रहीं। इस अवसर पर डॉ संदीप कुमार, अनुष्का, रमाकांत शुक्ला, जयकरन सिंह, नीलेश सोनकर, रंजीत यादव, अनुज यादव समेत बड़ी संख्या में साईं भक्त मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

मोहिनी एकादशी व्रत 27 को, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

इस व्रत को करने से भगवान विष्णु की कृपा मिलती हैलखनऊ। वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी कहा जाता है।...

सीता नवमी का व्रत 25 को, मंदिरों में होगी विशेष पूजा

सीतामढ़ी जिले में पुनौरा धाम जहां देवी सीता का प्राकट्य हुआ थालखनऊ। हिंदू धर्म में वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को...

गुरु का अपने ही नक्षत्र के द्वितीय पद में गोचर, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

लखनऊ। देवगुरु बृहस्पति अप्रैल 2026 में पुनर्वसु नक्षत्र के द्वितीय चरण में प्रवेश कर रहे हैं। यह गोचर ज्योतिष की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण...

हॉरर-कॉमेडी से भरपूर अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’

16 साल बाद जब यह जोड़ी इसी जॉनर में दोबारा साथ आईलखनऊ। प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी वो आइकॉनिक जुगलबंदी है, जिसने सुपरहिट...

गुरु का अपने ही नक्षत्र के द्वितीय पद में गोचर, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

लखनऊ। देवगुरु बृहस्पति अप्रैल 2026 में पुनर्वसु नक्षत्र के द्वितीय चरण में प्रवेश कर रहे हैं। यह गोचर ज्योतिष की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण...

कथक संस्थान में स्वस्थ महिला विकसित राष्ट्र पर संवाद

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. रश्मि चतुवेर्दी रहींलखनऊ। नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज 23 अप्रैल...

सीएम योगी करेंगे रश्मिरथी पर्व का शुभारंभ

दिनकर को समर्पित होगा तीन दिवसीय आयोजनआयोजन में साहित्य, राष्ट्रचिंतन, संस्कृति और प्रेरक विचारों का होगा अनूठा संगमलखनऊ। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कालजयी...