back to top

हमलावरों को मार गिरायेंगे चुनकर लेंगे बदला: बाइडन

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने काबुल हवाई अड्डे के पास घातक आत्मघाती हमले के बावजूद अफगानिस्तान से अमेरिकी नागरिकों और अन्य लोगों को निकालने का काम पूरा करने की प्रतिबद्धता जतायी है। बाइडन ने हमले में मारे गए 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत का बदला लेने की की बात कही और इसके लिए जिम्मेदार आतंकवादियों से कहा कि हम तुम्हें मार गिरायेंगे और तुम इसकी कीमत चुकाओगे। हम चुन-चुनकर बदला लेंगे। उधर, अफगानिस्तान एयरपोर्ट के पास हुए दो बम धमाकों के बाद पूरे देश में दहशत का माहौल है।

 

बहुत लोग जल्द से जल्द देश छोड़ना चाहते हैं। उनको आशंका है कि अभी और धमाके हो सकते हैं। इसके अलावा, नागरिकों में तालिबान की क्रूर अत्याचारों का यादें अभी ताजा हैं। उनको अंदेशा है कि तालिबान अभी नरमी दिखा रहा है, लेकिन जल्दी ही वह फिर से खून की होली खेलने लगेगा। बाइडन ने भावुक होते हुए व्हाइट हाउस से कहा कि इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़ अफगानिस्तानी संगठन को बृहस्पतिवार के हमलों के लिए दोषी ठहराया गया है जिसमें अमेरिका नागरिकों के साथ ही कई अफगान नागरिक मारे गए। उन्होंने कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि उन्होंने तालिबान के साथ मिलीभगत की, जो अब देश को नियंत्रित करते हैं।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...