back to top

केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में किसी मुख्यमंत्रियों, नेताओं को आमंत्रित नहीं करेंगे : गोपाल राय

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में किसी मुख्यमंत्री या अन्य राज्यों के नेताओं को आमंत्रित नहीं किया जाएगा। केजरीवाल 16 फरवरी को यहां रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पार्टी नेता गोपाल राय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

आप की दिल्ली इकाई के संयोजक राय ने पीटीआई-भाषा को बताया कि केजरीवाल दिल्ली में आयोजित होने वाले समारोह में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने कहा, कोई मुख्यमंत्री या अन्य राज्यों के किसी नेता को इस समारोह में आमंत्रित नहीं किया जाएगा, यह केवल दिल्ली तक सीमित रहेगा।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के लोगों के बीच शपथ लेंगे, जिन्होंने उनके नेतृत्व में एक बार फिर विश्वास दिखाया है। आप के नेता ने कहा कि कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अन्य राज्यों के गैर भाजपा नेताओं को आमंत्रित कर पार्टी नहीं चाहती कि वह केंद्र सरकार के साथ टकराव जैसा कोई संदेश दे।

उन्होंने कहा, 2013 और 2015 के शपथ ग्रहण समारोहों में भी अन्य राज्यों के नेताओं और मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित नहीं किया गया था। पार्टी 16 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम को दिल्ली केंद्रित रखना चाहती है।

गौरतलब है कि आठ फरवरी को हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप ने 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की और पार्टी यहां तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आठ सीटों पर जीत हासिल की है और कांग्रेस को कोई सीट हासिल नहीं हुई।

आप के एक अन्य नेता ने बताया कि प्रोटोकॉल कारणों से दिल्ली के सभी सातों सांसदों और पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समारोह सरकारी कार्यक्रम होगा जिसमें आम लोग शिरकत कर सकेंगे।

आप ने इस भव्य कार्यक्रम के लिए काफी संख्या में लोगों को जुटाने की योजना बनाई है और पार्टी के सभी नवनिर्वाचित विधायकों से अपने-अपने क्षेत्रों से काफी संख्या में लोगों को लाने के लिए कहा गया है। आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने बुधवार को दिल्ली के लोगों से आग्रह किया कि रामलीला मैदान में सुबह दस बजे शुरू होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में शिरकत करें।

केजरीवाल के नये कैबिनेट में नये चेहरे शामिल किए जाने की संभावना नहीं है क्योंकि उम्मीद है कि वह सभी छह निवर्तमान मंत्रियों को बनाए रखेंगे। निवर्तमान कैबिनेट में केजरीवाल और सिसोदिया के अलावा सत्येन्द्र जैन, गोपाल राय, राजेन्द्र पाल गौतम, इमरान हुसैन और कैलाश गहलोत शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...