back to top

अगर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे : टिकैत

लखीमपुर खीरी (उप्र)। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने रविवार को लखीमपुर में हुई हिंसा की घटना के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में राज्य सरकार को दिया गया अल्टीमेटम को बुधवार को दोहराते हुये कहा कि अगर आठ दिन में ऐसा नहीं हुआ तो राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रविवार की घटना में मरे आठ लोगों में चार किसान और एक पत्रकार शामिल हैं। उन्होंने इस घटना के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने तथा केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा से त्यागपत्र देने की मांग की।
टिकैत ने चार अक्टूबर को राज्य सरकार के साथ एक समझौता किया था जिसके बाद किसानों ने अपना विरोध समाप्त कर दिया था और मृत किसानों का पोस्टमार्टम किया गया था।

 

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने टिकैत की उपस्थिति में पीडत किसानों के परिवारों को 45-45 लाख रुपये देने, योज्ञता के हिसाब से परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में न्यायिक जांच करवाने की बात चार अक्टूबर को कही थी। टिकैत ने लखीमपुर शहर के एक गुरुद्वारे में संवाददाताओं से कहा, हमारा विरोध खत्म नहीं हुआ है। हम समझौते के आठ दिन बाद तक इंतजार करेंगे और अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो देशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। तिकोनिया थाने में हुई घटना में केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा समेत अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

टिकैत ने कहा कि पीडत परिवारों और किसानों से सलाह-मशविरा करने के बाद सरकार के साथ समझौता हुआ था और सभी ने इस पर संतुष्टि व्यक्त की थी। सोमवार तड़के घटना स्थल पर पहुंचे संयुक्त किसान मोर्चा के नेता ने तिकोनिया की घटना पर गतिरोध समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। गौरतलब है कि पिछले रविवार को लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...