back to top

कोविड-19 से लड़ाई में डब्ल्यूएचओ ने भारत के प्रयासों का किया स्वागत

संयुक्त राष्ट्र। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस अदानोम गेब्रेयसस ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में डब्ल्यूएचओ के भारत के साथ सहयोग का स्वागत किया ताकि उन रणनीतियों का लाभ उठाया जा सके जो पोलियो के खिलाफ लड़ाई में भारत के लिए फायदेमंद साबित हुई। उसने कहा कि इस तरह के संयुक्त प्रयासों से वैश्विक महामारी को परास्त करने में मदद मिलेगी।

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि वैश्विक महामारी से लड़ाई में वह पोलियो उन्मूलन में देश के काम आने वाली रणनीतियों का लाभ उठाने के लिए भारत के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ मिलकर काम करेगा। कोविड-19 की निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए डब्ल्यूएचओ के राष्ट्रीय निगरानी नेटवर्क का इस्तेमाल किया जाएगा और जमीनी स्तर पर काम करने वाले इसके कर्मी टीकाकरण और टीबी तथा अन्य रोगों के उन्मूलन का काम करते रहेंगे।

भारत के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और डब्ल्यूएचओ के दक्षिण पूर्वी एशिया के क्षेत्रीय कार्यालय का जिक्र करते हुए संगठन के महानिदेशक ने ट्वीट किया, शानदार खबर: भारत के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और डब्ल्यूएचओ के दक्षिण पूर्वी एशिया के क्षेत्रीय कार्यालय ने भारत में कोविड-19 से निपटने के लिए राष्ट्रीय पोलियो निगरानी नेटवर्क और अन्य फील्ड स्टाफ के व्यवस्थित इस्तेमाल की पहल की है।

इसमें उन रणनीतियों और संसाधनों का उपयोग किया जाएगा जो पोलियो के खिलाफ लड़ाई जीतने में काम आए थे। गेब्रेयसस ने डब्ल्यूएचओ के साथ सहयोग करने और नेतृत्व के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्ष वर्धन का आभार प्रकट किया। भारत से 2014 में पोलियो का खात्मा हो गया था।

संगठन की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक हर्ष वर्धन ने नई दिल्ली में कहा, समय समय पर भारत सरकार और डब्ल्यूएचओ ने दुनिया को अपनी क्षमता, योग्यता और कौशल दिखाया है। हमारे द्वारा मिलकर पूरी गंभीरता और समर्पण से काम करने से हम पोलियो का सफाया कर सके।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...