back to top

जब कोई काम हम लीक से हटकर करते हैं, तभी वह लोगों के लिए स्मरणीय बन जाता, आईआईएम में बोले सीएम योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि विपरीत परिस्थिति में निर्णय लेने का सामर्थ्य विकसित करना बड़ी चुनौती होती है और विपरीत परिस्थितियों में धैर्य से काम करते हुए चुनौतियों का सामना करने को तैयार होना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा, जब कोई काम हम लीक से हटकर करते हैं तभी वह लोगों के लिए स्मरणीय बन जाता है।

भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) और भारतीय डाक सेवा के अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, हमारी जो सबसे बड़ी समस्या है वह यह है कि हम समस्या के बारे में ज्यादा सोचते हैं और जब भी हम समस्या के बारे में सोचते हैं तो हमें कोई ना कोई बहाना मिलता है। लेकिन जब हम समाधान की ओर जाते हैं तो उसके लिए कई रास्ते मिलते हैं। उन्होंने कहा, प्रयागराज कुंभ 2019 में यही बात हमारे सामने थी। मार्च 2017 में हमारी सरकार बनी थी और जुलाई 2017 में प्रधानमंत्री जी से इसके बारे में चर्चा हुई कि प्रयागराज में कुंभ का आयोजन है।

मुख्यमंत्री ने कहा, उन्होंने (प्रधानमंत्री) मुझसे कहा कि इसको ऐसा बनाएं कि यह लोगों के लिए स्मरणीय बन जाए। यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने पुरानी स्मृतियों और पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी की सरकार में कुंभ आयोजन की चर्चा करते हुए कहा, जब 2013 में कुंभ का आयोजन हुआ था, तब मैं योगी के रूप में प्रयागराज में अपने शिविर में था। अगले दिन समाचार पत्रों की मुख्य खबर थी कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री कुंभ में आए, लेकिन गंगा जी में गंदगी को देखकर स्नान नहीं किया और टिप्पणी की कि क्या यही गंगा हैं, फिर दूर से प्रणाम करके चले गए।

योगी ने कहा, मेरे मन में यह बात आई कि एक देश के प्रमुख आए और उनकी भावना आहत हुई। इसका मतलब हमारे आयोजन में कोई कमी थी। इसका निवारण होना चाहिए। अपनी तैयारियों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, यह आयोजन गंगा तट पर बालू में होता है। शौचालय शीट को बालू में ऐसे डाल दिया जाता था। सप्ताह-दस दिन बाद बदबू, मच्छर और बीमारी होने लगती थी। फिर मैंने कहा कि ऐसे टॉयलेट बनाएं जिसकी नियमित सफाई हो सकें और हम लोगों ने एक लाख टॉयलेट-टैंक तैयार कराए।

पुलिस की सराहना करते हुए योगी ने कहा, इतना बड़ा आयोजन तब सकुशल संपन्न होगा, जब सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था हो। हर किसी के मन में यह विश्वास हो कि पुलिस हमें सुरक्षा दे सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा, 2025 महाकुंभ में इतनी भीड़ का अंदाजा हमें भी नहीं था। संभावना थी कि 2019 की अपेक्षा दोगुनी भीड़ होगी, लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। उन्होंने बताया कि हमने मेले के दायरे समेत सभी व्यवस्थाओं को बढ़ाया गया।

RELATED ARTICLES

यूपी में 15 सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी अमरेन्द्र के. सेंगर को लखनऊ पुलिस कमिश्नर पद से हटाकर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना (इंटेलिजेंस) बनाया गया है। लखनऊ। उत्तर प्रदेश...

फेसबुक से PM मोदी की पोस्ट हटाने पर आईटी मंत्रालय ने मेटा को किया तलब

नयी दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक 'पोस्ट' सोशल मीडिया मंच फेसबुक से हटाए जाने के मामले...

इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दिया,नंदिता सिन्हा लेंगी उनकी जगह

नयी दिल्ली। स्विगी के स्वामित्व वाले त्वरित वाणिज्य मंच इंस्टामार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी...

गुरु-शिष्य परंपरा का उत्सव गुरु पूर्णिमा आज, शुभ योग में होगी पूजा

लखनऊ। ज्योतिष विद्या में गुरु पूर्णिमा का दिन विशेष महत्व रखता है। गुरु पूर्णिमा के दिन विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की आराधना की...

वास्तु विधान के साथ संपन्न हुआ चातुर्मास कलश स्थापना दिवस

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत मंगलवार को...

सात मंचों से हुआ शंखनाद, भक्तिमय हुआ वातावरण

गोमती तट पर दिखा आस्था का महा संगमगुरु पूर्णिमा पर गोमती सफाई व अतिक्रमण के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियानसनातन महासभा द्वारा आयोजित 154वीं आदि गंगा...

‘बड़े भाई साहब’ में दिखी दो भाइयों की कहानी

मुंशी प्रेमचंद की अमर कहानी 'बड़े भाई साहब' का मंचनलखनऊ। सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था 'बैक स्टेज' द्वारा केसरबाग स्थित बलराम साहनी प्रेक्षागृह में महान...

राहुल व आलोक के तबला वादन ने समां बांधा

दीक्षारम्भ : भाषण एवं सांगीतिक प्रस्तुति सम्पन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत आज विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में प्रेरक...

श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ

लखनऊ। मां जासोमती फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को हरदोई रिंग रोड पारा स्थित श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण...