back to top

पश्चिम क्षेत्र दलीप ट्रॉफी के फाइनल में

अलूर। पश्चिम क्षेत्र ने मध्य क्षेत्र के खिलाफ शनिवार को यहां ड्रॉ छूटे सेमीफाइनल मैच में पहली पारी की बढ़त के आधार पर दलीप ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल 12 जुलाई से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा जिसमें पश्चिम क्षेत्र का मुकाबला दक्षिण क्षेत्र या उत्तर क्षेत्र से होगा। मध्य क्षेत्र 390 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चार विकेट पर 128 रन ही बना पाया। बारिश के कारण चाय के विश्राम केबाद का खेल नहीं हो पाया।

पश्चिम क्षेत्र के पास बाकी बचे छह विकेट हासिल करके जीत दर्ज करने का मौका था लेकिन बारिश के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया। पश्चिम क्षेत्र ने हालांकि पहली पारी में 92 रन की बढ़त हासिल की थी जो मैच ड्रॉ होने पर फाइनल में पहुंचने के लिए पर्याप्त थी। पश्चिम क्षेत्र ने पहली पारी में 220 रन बनाए थे जिसके जवाब में मध्य क्षेत्र की टीम 128 रन ही बना पाई थी। भारतीय टीम से बाहर चल रहे चेतेश्वर पुजारा के 133 रन की मदद से पश्चिम क्षेत्र ने अपनी दूसरी पारी में 297 रन बनाए। मैच के चौथे और अंतिम दिन पश्चिम क्षेत्र ने अपनी दूसरी पारी नौ विकेट पर 292 रन से आगे बढ़ाई लेकिन इसमें केवल पांच रन जोड़ने के बाद की पूरी टीम आउट हो गई।

बड़े लक्ष्य के सामने मध्य क्षेत्र में सलामी बल्लेबाज विवेक सिंह और हिमांशु मंत्री के विकेट जल्दी गंवा दिए जिससे इसको दो विकेट पर 17 रन हो गया। ध्रुव जुरेल (25) ने अच्छी शुरुआत की लेकिन बाएं हाथ के स्पिनर धर्मेंद्र जडेजा ने उन्हें विकेटकीपर हेत पटेल के हाथों स्टंप आउट करा दिया। इससे स्कोर तीन विकेट पर 55 रन हो गया। रिंकू सिंह ने 30 गेंदों पर 40 रन की तूफानी पारी खेली जिसमें तीन छक्के और इतने ही चौके शामिल हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने लंबा शॉट खेलने के प्रयास में सीमा रेखा पर कैच थमाया। बारिश के कारण जब मैच ड्रॉ करने का फैसला किया गया तब अमनदीप खरे 27 और उपेंद्र यादव 18 रन बनाकर खेल रहे थे।

RELATED ARTICLES

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे, पथिरागे ने लुसाने डायमंड लीग में खिताब जीता

लुसाने। भारतीय भाला फेंक के दिग्गज खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक साल से अधिक समय में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन शुक्रवार को यहां...

नीदरलैंड के आगे नहीं चला भारतीय डिफेंस, विश्व कप में 2-0 से मिली हार

एम्सटेलवीन।एक बार फिर भारतीय गोलकीपरों सविता और बिछू की अगुवाई में भारतीय डिफेंस ने साहसिक प्रदर्शन किया लेकिन पेरिस ओलंपिक और पिछले तीन बार...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...