back to top

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर फैबियन एलेन नहीं होंगे तीसरे मैच का हिस्सा

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला टी-20 सीरीज का तीसरा मैच और आखिरी मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम के लिए एक बुरी खबर आई है। कैरेबियाई हरफनमौला फैबियन एलेन अनफिट हैं और तीसरे टी-20 का हिस्सा नहीं होंगे। दोनों ही टीमों के लिए तीसरा टी-20 मैच ‘करो या मरो’ वाला है, क्योंकि सीरीज 1-1 से बराबर चल रही है।

दरअसल, वेस्टइंडीज के हरफनमौला फैबियन एलेन भारत के खिलाफ बुधवार को तीसरे और निर्णायक टी-20 में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि वह अभी भी घुटने की चोट से पूरी तरह से उबर नहीं सके हैं। वेस्टइंडीज के कोच फिल सिमंस ने मैच से एक दिन पहले बताया को बताया कि एलेन अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। उन्होंने मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “एलेन कल यानि 11 दिसंबर को होने वाले मैच में खेलने के लिए फिट नहीं हैं। हमें उसकी कमी खलेगी क्योंकि वह शानदार क्रिकेटर हैं।”

फैबियन एलेन को अफगानिस्तान के खिलाफ लखनऊ में पहले मैच के बाद ही घुटने की चोट के कारण बाहर होना पड़ा था। वह भारत के खिलाफ दोनों टी-20 मैच नहीं खेल सके और अब तीसरे टी-20 में टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

गौरतलब है कि हैदराबाद में खेला गया पहला टी-20 मैच भारत ने 6 विकेट से जीता था। इसके बाद दूसरा टी-20 तिरुवनंतपुरम में खेला गया, जिसमें वेस्टइंडीज ने 8 विकेट से जीत हासिल की। अब तीसरा मैच निर्णायक है, जो सीरीज जीतने के लिए जरूरी है। इस टी-20 सीरीज के बाद भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...